---विज्ञापन---

Google Doodle: मशहूर भारतीय गायक भूपेन हजारिका को गूगल ने दी श्रद्धांजलि, 96वीं जयंती पर बनाया डूडल

नई दिल्ली: मशहूर भारतीय गायक, संगीतकार और फिल्म निर्माता भूपेन हजारिका की 96वीं जयंती के अवसर पर सर्च इंजन गूगल ने एक डूडल (Google Doodle) के जरिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। Google ने भूपेन हजारिका को अपने होम पेज पर महान गायक के रंगीन चित्रण के साथ सम्मानित किया। अभी पढ़ें – Alaya F के […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: मशहूर भारतीय गायक, संगीतकार और फिल्म निर्माता भूपेन हजारिका की 96वीं जयंती के अवसर पर सर्च इंजन गूगल ने एक डूडल (Google Doodle) के जरिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। Google ने भूपेन हजारिका को अपने होम पेज पर महान गायक के रंगीन चित्रण के साथ सम्मानित किया।

अभी पढ़ें Alaya F के ट्रेनर ने उनके पेट पर की घूंसों की बारिश, वीडियो हो रहा वायरल

---विज्ञापन---
भारत रत्न से सम्मानित

2019 में, भूपेन हजारिका को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न मिला था।हजारिका जो एक गायक और एक विख्यात कवि होने के साथ फिल्म निर्माता भी थे, का जन्म 8 सितंबर, 1926 को हुआ था और उनका निधन 5 नवंबर, 2011 को हुआ।

---विज्ञापन---
पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में सर्वाधिक लोकप्रिय

हजारिका पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में सबसे लोकप्रिय थे और हिंदी सिनेमा के लिए असम और पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति और लोक संगीत को पेश करने में अहम भूमिका निभाई।

वे फैंस के बीच सुधाकांत के रूप में भी लोकप्रिय थे जिसका अर्थ है कोकिला। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्मश्री, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण और कई अन्य प्रतिष्ठित सम्मान मिले थे।

---विज्ञापन---
विस्तृत रेंज

उन्हें उनकी मध्यम आवाज और रोमांस से लेकर सामाजिक और राजनीति जैसे विषयों की विस्तृत रेंज के संगीत बनाने के लिए जाना जाता था। असमिया संगीत में उनकी कुछ प्रसिद्ध कृतियां जिन्हें दर्शक अभी भी पसंद करते हैं, उनमें ‘बिस्तिरनो परोरे,’ ‘मोई एति जजाबो,’ ‘गंगा मोर माँ’ और ‘बिमुर्तो मुर निक्सती जेन’ शामिल हैं।

---विज्ञापन---

 

अभी पढ़ें Sapna Choudhary ने वेस्टर्न लुक में दिखाया अपना स्वैग, फैंस लुटा रहे प्यार

---विज्ञापन---

भूपेन हजारिका की जयंती के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री, अमित शाह ने एक पोस्ट साझा किया और लिखा, “मैं भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका जी, एक असाधारण आवाज के साथ एक अद्भुत संगीतकार, उनकी जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। उनके बहुमुखी और मंत्रमुग्ध करने वाले गीतों के साथ, उन्होंने दुनिया भर में भारतीय संगीत और असमिया लोक संस्कृति को लोकप्रिय बनाया। संगीत और कला की दुनिया में उनका योगदान सराहनीय है।”

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 08, 2022 10:17 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola