iPhone 11 को एंड्रॉइड फोन की कीमत पर खरीदने का मौका, 32 हजार रुपये से ज्यादा की छूट!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 11: आजकल आईफोन खरीदने का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि हर दूसरा शख्स एप्पल का फोन लेना चाहता है। जबकि, कुछ बजट ना होने के कारण आईफोन खरीदने के प्लान को टाल देते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं जो आईफोन लेना चाहते हैं लेकिन आपकी जेब इसकी इज्जात नहीं दे रहा है तो आप आईफोन 11 पर मिल रही है डील का फायदा उठा सकते हैं।
आज हम आपको आईफोन 11 पर मिल रही है जबरदस्त डील के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके जरिए आप आईफोन 11 को एंड्रॉइड स्मार्टफोन के दाम पर खरीद सकेंगे। आइए आईफोन 11 पर मिल रही डील के बारे में जानते हैं।
साल 2021 में लॉन्च हुआ आईफोन 11 फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिल रहा है। इसका बेस मॉडल 128GB स्टोरेज ऑफर्स के बाद काफी कम कीमत में बेचा जा रहा है। इसकी कीमत पर 10 फीसदी छूट दी जा रही है। यहां पर आईफोन 11 को 48,900 रुपये की जगह सिर्फ 43,999 रुपये में लिस्टेड है। फोन पर कीमत के अलावा अन्य ऑफर्स से डिस्काउंट दिया जा रहा है।
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 11 बैंक ऑफर के साथ भी उपलब्ध है। चुनिंदा कार्ड से पेमेंट कर आप 1000 रुपये तक की और बचत कर सकते हैं। ऐसे में आईफोन 13 की कीमत आपके लिए 42,999 रुपये पड़ सकती है। हालांकि, अगर आपके पास कोई बैंक कार्ड नहीं है तो आप एक्सचेंज ऑफर को भी अपना सकते हैं जिससे इसकी कीमत काफी कम हो सकती है।
आईफोन 11 की कीमत पर अधिक डिस्काउंट पाने के लिए बैंक ऑफर के साथ एक्सचेंज ऑफर अप्लाई करना बेस्ट रहेगा। आईफोन 11 पर 26,250 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। सफलतापूर्वक अप्लाई होने पर इसकी कीमत 43,999 रुपये की जगह 17,749 रुपये तक हो सकती है।
अगर आप कार्ड ऑफर को भी अप्लाई करेंगे तो इसकी कीमत 16,749 रुपये तक हो सकती है। हालांकि, इसका पूरा लाभ एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने वाला स्मार्टफोन चेंज करने पर ही मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: