McAfee ने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा कि Google Play Store पर 60 Android ऐप्स में एक खतरनाक मैलवेयर छिपा हुआ है। इनमें से कई ऐप बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हैं और अब तक सौ मिलियन (दस करोड़) से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुके हैं। कंपनी ने बताया कि नए मैलवेयर को Goldoson (गोल्डोसन) नाम दिया गया है।

विज्ञापन

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह खतरनाक मैलवेयर एक थर्ड पार्टी लाइब्रेरी का हिस्सा है, जिसे अनजाने में ही ऐप्स में जोड़ा गया है। इससे प्रभावित होने वाले ऐप्स में L.POINT, L.PAY, GOM प्लेयर, मनी मैनेजर एक्सपेंस एंड बजट जैसे लोकप्रिय नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन

McAfee की रिसर्च टीम ने कहा है कि गोल्डोसन नाम का यह मैलवेयर यूजर्स के स्मार्टफोन तथा उससे जुड़ी डिवाईसेज को कंट्रोल कर सकता है। उनका जीपीएस लोकेशन डेटा चुरा सकता है। सबसे बड़ी बात, कि यूजर्स की जानकारी में आए बिना यह स्मार्टफोन पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों पर भी क्लिक कर सकता है।

विज्ञापन

रिसर्च टीम के अनुसार मैलवेयर का डेटा कलेक्शन फंक्शन लगभग 48 घंटों में एक बार एक्टिव होता है। इस दौरान वह जितना भी मैक्सिमम डेटा एकत्रित कर सकता है, उसे यूजर की जानकारी के बिना पूरा का पूरा सर्वर को भेज सकता है।

विज्ञापन

कई ऐप डवलपर्स ने हटाया मैलवेयर को

गूगल और मैकेफी द्वारा गोल्डोसन की जानकारी दिए जाने के बाद कई ऐप डवलपर्स ने इसे अपने ऐप से हटा दिया है। जबकि दूसरे ऐप जिन्होंने इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, उन्हें गूगल ने अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है। यदि आपके भी फोन में ऐसा कोई ऐप है तो आप उसे जल्द से जल्द अपडेट या अनइंस्टॉल करके खुद को बचा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ