आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने तस्वीरें बनाने और एडिट करने का तरीका भले ही आसान कर दिया हो, लेकिन इसके साथ एक नई परेशानी भी सामने आई है अब असली और AI से बनाई गई तस्वीर में अंतर करना काफी मुश्किल हो गया है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए. Apple एक नए फीचर पर काम कर सकता है, जो iPhone से क्लिक की गई तस्वीर की असलियत और उसके सोर्स को वेरिफाई करने में मदद करेगा. iOS 27 के लेटेस्ट बीटा वर्जन में इस फीचर से जुड़े संकेत मिले हैं.
Reference Image से होगी तस्वीर की जांच
9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 27 बीटा में Reference Image नाम के टूल के संकेत मिले हैं. ये फीचर यह पता लगाने में मदद कर सकता है कि कोई तस्वीर वास्तव में iPhone के कैमरे से क्लिक की गई है या नहीं. इसके लिए फोटो की सेंसर जानकारी और मेटाडेट को Private Cloud Compute के जरिए वेरिफिकेशन के लिए भेजा जा सकता है। इससे तस्वीर के सोर्स की पुष्टि करने में मदद मिलेगी.
कैमरा ऐप में मिलेगा Reference Mode
रिपोर्ट के मुताबकि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए iPhone के कैमरा ऐप में एक नया Reference Mode ऑन करना पड़ सकता है. इसके बाद कैमरे से क्लिक की गई तस्वीर के लिए ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन उपलब्ध हो सकता है. हालांकि अभी यह फीचर iOS 27 के बीटा टेस्टिंग फेज में है. ऐसे में पब्लिक रिलीज से पहले Apple इसके काम करने के तरीके में बदलाव कर सकता है.
ये भी पढ़ें- पेन ड्राइव घर भूल गए? टेंशन छोड़िए! USB के बिना ऐसे ट्रांसफर करें GBs में डेटा, ये 4 तरीके आएंगे काम
AI तस्वीरों की पहचान में हो सकती है मदद
AI टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किसी तस्वीर की असलियत पता करना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है. आज कई AI टूल्स बेहद वास्तविक दिखने वाली तस्वीरें तैयार कर सकते हैं. ऐसे में फोटो कहां से आई है और इसे वास्तव में कैमरे से क्लिक किया गया है या नहीं, इसकी पुष्टि करना उपयोगी हो सकता है.
Apple और Google भी कर रहे काम
AI से बने कंटेट की पहचान के लिए टेक कंपनियां अलग-अलग तरीकों पर काम कर रही हैं. Apple अपने Image PlayGround और दूसरे AI इमेंज एडिटिंग टूल्स में डिजिटल वॉटरमार्क से जुड़े तरीकों पर काम कर रही है. वहीं गूगल अपने SynthID प्रोग्राम के जरिए AI से तैयार कंटेंट में डिजिटल वॉटरमार्क जोड़ता है.
मेटाडेटा से अलग हो सकता है Apple का तरीका
Apple का Reference Image फीचर सिर्फ AI तस्वीरों पर वॉटरमार्क लगना के बजाय फोटो की प्रोवेनेंस यानी वह कहां और किस तरह तैयार हुई इसकी पुष्टि करने पर फोकस कर सकता है. अगर यह फीचर भविष्य में लॉन्च होता है तो यूजर्स के लिए यह समझना आसान हो सकता है कि कोई तस्वीर वास्तव में iPhone कैमरे से ली गई है या नहीं.
ये भी पढ़ें- Google ने बदल दिया फोटो बैकअप का तरीका, Drive से Photos में अब नहीं जाएंगी तस्वीरें, जानें अब क्या करना होगा
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
6 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines