पेन ड्राइव घर भूल गए? टेंशन छोड़िए! USB के बिना ऐसे ट्रांसफर करें GBs में डेटा, ये 4 तरीके आएंगे काम

अगर पेन ड्राइव या डेटा केबल पास नहीं है तो भी बड़ी फाइल ट्रांसफर करना मुश्किल नहीं है. यहां जानिए कैसे आप बिना USB या डेटा केबल के फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं.

file transfer

USB के बिना ऐसे ट्रांसफर करें GBs में डेटा, ये 4 तरीके आएंगे काम.

विज्ञापन

एक समय था जब कंप्यूटर से मोबाइल या दूसरे कंप्यूटर में फाइल भेजने के लिए पेन ड्राइव सीडी या फ्लॉपी डिस्क जैसे डिवाइस जरूरी होते थे. अगर पेन ड्राइव साथ नहीं है, तो जरूरी प्रेजेंटेशन या बड़ी फाइल ट्रांसफर करना मुश्किल हो जाता था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. टेक्नोलॉजी के बदलते दौर में बिना किसी फिजिकल स्टोरेज डिवाइस के भी फोटो वीडियो, डॉक्यूमेंट और बड़ी फाइलें आसानी से एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में भेजी जा सकती हैं. इसके लिए कई वायरलेस और ऑनलाइन विकल्प मौजूद हैं.

क्लाउड स्टोरेज बना डिजिटल पेन ड्राइव

अगर आपको किसी फाइल को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना है तो Google Drive, OneDrive और Dropbox जैसे क्लाउड स्टोरेज काफी काम के हैं. इसमें आपको अपने फोन या कंप्यूटर से फाइल अपलोड करनी होती है. इसके बाद फाइल का लिंक बनाकर उसे दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर किया जा सकता है. इसका फायदा यह है कि फाइल को इंटरनेट की मदद से कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है बार-बार पेन ड्राइव साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ती.

विज्ञापन

AirDrop और Quick Share से झटपट भेजें डेटा

अगर दोनों डिवाइस आपके आसपास हैं और आपको 10-15GB तक का डेटा ट्रांसफर करना है तो AirDrop और Quick Share बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं. Apple डिवाइस में AirDrop और Android व Windows डिवाइस में Quick Share का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये फीचर Wi-Fi और Bluetooth की मदद से डिवाइस को कनेक्ट करते हैं और कई मामलों में बिना मोबाइल इंटरनेट के भी फाइल ट्रांसफर कर देते हैं.

WhatsApp और Telegram भी आएंगे काम

छोटी या मिड साइच की फाइल भेजने के लिए मैसेजिंग ऐप्स भी सुविधाजनक हैं. Telegram के जरिए 2GB तक की वीडियो या दूसरी फाइल भेजी जा सकती है. वहीं WhatsApp के डॉक्यूमेंट शेयरिंग फीचर से फोटो, PDF और वीडियो को ओरिजिनल क्वालिटी में भेजना आसान हैं. यानी सिर्फ फाइल भेजने के लिए अगल से पेन ड्राइव खरीदने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

WeTransfer से दूर बैठे व्यक्ति को भेजें फाइल

अगर फाइल किसी दूर बैठे दोस्त, क्लाइंट या सहकर्मी को भेजनी है तो WeTransfer जैसी फाइल शेयरिंग वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके फ्री वर्जन से एक बार में 2GB तक की फाइल भेजने की सुविधा मिलती है. इसमें फाइल अपलोड करने के बाद डाउनलोड लिंक सामने वाले व्यक्ति के साथ शेयर किया जा सकता है. इस तरह बिना USB या डेटा केबल के बड़ी फाइल आसानी से भेजी जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ