Google ने बदल दिया फोटो बैकअप का तरीका, Drive से Photos में अब नहीं जाएंगी तस्वीरें, जानें अब क्या करना होगा

Google ने Drive for Desktop से Google Photos में फोटो और वीडियो के ऑटोमैटिक बैकअप की सुविधा बंद कर दी है. जानिए किन यूजर्स पर असर पड़ेगा और अब फोटो का बैकअप कैसे लेना होगा.

drive

कंप्यूटर से फोटो का ऑटो बैकअप हुआ बंद, अब ऐसे करना होगा Backup.

विज्ञापन

अगर आप अपने कंप्यूटर की फोटो और वीडियो को Google Drive for Desktop की मदद से Google Photos में अपने आप सेव करते हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है. Google ने इस ऑटोमैटिक बैकअप सुविधा को बंद करने का फैसला किया है. हालांकि इससे Google Photos बंद नहीं हो रहा है और न ही आपकी पुरानी तस्वीरें या वीडियो डिलीट होंगी. बदलाव सिर्फ कंप्यूटर से फोटो बैकअप लेने के तरीके में किया गया है. 10 अगस्त 2026 के बाद Drive for Desktop से Google Photos में ऑटोमैटिक बैकअप की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.

अब क्या बदल गया है?

पहले Google Drive for Desktop में कंप्यूटर का कोई भी फोल्डर चुनकर उसे Google Photos के साथ लिंक किया जा सकता था. इसके बाद उस फोल्डर में नई फोटो या वीडियो आते ही वे अपने आप Google Photos में अपलोड हो जाती थीं. गूगल अब इसी सुविधा बंद कर रहा है. कंपनी पहले ही नए Google Photos फोल्डर बनाने का ऑप्शन हटा चुकी है. पुराने फोल्डर ट्रांजिशन के दौरान सिंक हो रहे थे, लेकिन 10 अगस्त 2026 के बाद यह सुविधा पूरी तरह बंद हो गई है.

विज्ञापन

Google Photos पर नहीं पड़ेगा असर

इस बदलाव का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि Google Photos की सेवा बंद की जा रही है. Google Photos पहले की तरह काम करता रहेगा. आपकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो भी सुरक्षित रहेंगी. सिर्फ Google Drive और Google Photos के बीच कंप्यूटर से होने वाला यह ऑटोमैटिक कनेक्शन खत्म किया गया है.

किन यूजर्स को बदलना होगा तरीका?

इस बदलाव का असर मुख्य रूप से उन लोगों पर पड़ेगा जो Windows या Mac कंप्यूटर से Drive for Desktop के जरिए अपनी फोटो और वीडियो Google Photos में भेजते थे. अगर आप अपने Android या iPhone से सीधे Google Photos में फोटो का बैकअप लेते हैं, तो आपको कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है. इसी तरह, अगर आपने कभी Drive for Desktop का फोटो बैकअप फीचर इस्तेमाल नहीं किया है, तो यह बदलाव आपके लिए मायने नहीं रखता.

विज्ञापन

Google ने क्यों बंद की यह सुविधा?

Google अब फोटो और वीडियो के बैकअप को Drive ऐप से अलग रखकर Google Photos के अंदर ही मैनेज करना चाहता है. कंपनी का फोकस बैकअप प्रक्रिया को एक ही जगह रखने पर है. आम यूजर्स को इससे ज्यादा परेशानी नहीं होगी, लेकिन फोटोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बदलाव थोड़ा असुविधाजनक हो सकता है, क्योंकि वे अक्सर कैमरे की फोटो पहले कंप्यूटर में सेव करते हैं.

यूजर्स को अब क्या करना होगा?

अगर आपके कंप्यूटर में फोटो और वीडियो हैं और आप उनका Google Photos में बैकअप रखना चाहते हैं तो आपको Google Photos की उपलब्ध बैकअप प्रक्रिया का इस्तेमाल करना होगा. पुराने ड्राइव फोल्डर के ऑटोमैटिक सिंक पर अब निर्भर नहीं रहा जा सकता. इसलिए जरूरी फोटो बैकअप समय रहते नए तरीके से सेट करना बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ