AI फोटो और असली तस्वीर में फर्क बताएगा iPhone! Apple ला रहा नया Photo Authentication फीचर

AI के दौर में असली और नकली तस्वीर में फर्क करना मुश्किल होता जा रहा है. इसी समस्या ने निपटने के लिए Apple iOS 27 में Reference Image फीचर ला सकता है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

iphone (8)

iPhone से चुटकियों में पता चलेगा तस्वीर असली है या नकली. (Photo-AI)

विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने तस्वीरें बनाने और एडिट करने का तरीका भले ही आसान कर दिया हो, लेकिन इसके साथ एक नई परेशानी भी सामने आई है अब असली और AI से बनाई गई तस्वीर में अंतर करना काफी मुश्किल हो गया है. इसी समस्या  को ध्यान में रखते हुए. Apple एक नए फीचर पर काम कर सकता है, जो iPhone से क्लिक की गई तस्वीर की असलियत और उसके सोर्स को वेरिफाई करने में मदद करेगा. iOS 27 के लेटेस्ट बीटा वर्जन में इस फीचर से जुड़े संकेत मिले हैं.

Reference Image से होगी तस्वीर की जांच

9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 27 बीटा में Reference Image नाम के टूल के संकेत मिले हैं. ये फीचर यह पता लगाने में मदद कर सकता है कि कोई तस्वीर वास्तव में iPhone  के कैमरे से क्लिक की गई है या नहीं. इसके लिए फोटो की सेंसर जानकारी और मेटाडेट को Private Cloud Compute के जरिए वेरिफिकेशन के लिए भेजा जा सकता है। इससे तस्वीर के सोर्स की पुष्टि करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

कैमरा ऐप में मिलेगा Reference Mode

रिपोर्ट के मुताबकि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए iPhone के कैमरा ऐप में एक नया Reference Mode ऑन करना पड़ सकता है. इसके बाद कैमरे से क्लिक की गई तस्वीर के लिए ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन उपलब्ध हो सकता है. हालांकि अभी यह फीचर iOS 27 के बीटा टेस्टिंग फेज में है. ऐसे में पब्लिक रिलीज से पहले Apple इसके काम करने के तरीके में बदलाव कर सकता है.

AI तस्वीरों की पहचान में हो सकती है मदद

AI टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किसी तस्वीर की असलियत पता करना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है. आज कई AI टूल्स बेहद वास्तविक दिखने वाली तस्वीरें तैयार कर सकते हैं. ऐसे में फोटो कहां से आई है और इसे वास्तव में कैमरे से क्लिक किया गया है या नहीं, इसकी पुष्टि करना उपयोगी हो सकता है.

विज्ञापन

Apple और Google भी कर रहे काम

AI से बने कंटेट की पहचान के लिए टेक कंपनियां अलग-अलग तरीकों पर काम कर रही हैं. Apple अपने Image PlayGround और दूसरे AI इमेंज एडिटिंग टूल्स में डिजिटल वॉटरमार्क से जुड़े तरीकों पर काम कर रही है. वहीं गूगल अपने SynthID प्रोग्राम के जरिए AI से तैयार कंटेंट में डिजिटल वॉटरमार्क जोड़ता है.

मेटाडेटा से अलग हो सकता है Apple का तरीका

Apple का Reference Image फीचर सिर्फ AI तस्वीरों पर वॉटरमार्क लगना के बजाय  फोटो की प्रोवेनेंस यानी वह कहां और किस तरह तैयार हुई इसकी पुष्टि करने पर फोकस कर सकता है. अगर यह फीचर भविष्य में लॉन्च होता है तो यूजर्स के लिए यह समझना आसान हो सकता है कि कोई तस्वीर वास्तव में iPhone कैमरे से ली गई है या नहीं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ