Apple Diwali सेल शुरू, iPhone 16, iPad, मैकबुक पर छप्परफाड़ डिस्काउंट! मिस न करें ये डील्स  

Apple Diwali Sale Discount Offers on iPhone: आज से एप्पल की दिवाली सेल शुरू हो गई है जिसमें iPhone 16, iPad, मैकबुक पर छप्परफाड़ डिस्काउंट मिल रहा है। चलिए कुछ खास डील्स जानें

Apple Diwali Sale Discount Offers on iPhone
विज्ञापन

Apple Diwali Sale Discount Offers on iPhone: एप्पल दिवाली सेल आखिरकार भारत में शुरू हो गई है। आज से कंपनी एक्सक्लूसिव डिस्काउंट, बैंक ऑफर और शानदार Apple Trade-in डील दे रही है। इसके अलावा ग्राहक iPhone 15 की खरीद पर फ्री Beats Solo Buds सहित कुछ लिमिटेड टाइम ऑफर का भी मजा ले सकते हैं। सिर्फ iPhone ही नहीं, इस सेल में MacBooks, iPad और Apple Watch सहित Apple के कई प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट मिल रही है। चलिए सभी डील्स जानें…

इन्हें मिलेगा इंस्टेंट कैशबैक

Apple ने खुलासा किया है कि उसके प्रोडक्ट्स पर दिवाली सेल में 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर American Express, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर मिल रहा है। ये कार्ड होल्डर 12 महीने के लिए नो कॉस्ट EMI का भी बेनिफिट ले सकते हैं। कंपनी ने ये भी बताया है कि कैशबैक डील कैसे काम करती है।

Advertisment

Apple Diwali Sale Discount Offers on iPhone

MacBook पर 10,000 की छूट

ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, Apple ने खुलासा किया है कि आप iPhone 16 सीरीज पर 5,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। MacBook Air M3, MacBook Pro पर सीधे 10,000 रुपये की बचत और MacBook Air M2 पर 8,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा, लिमिटेड टाइम के लिए, Apple iPhone 15 के साथ Beats Solo Buds भी फ्री में दे रहा है, लेकिन यह ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए यानी 4 अक्टूबर तक वैलिड है।

विज्ञापन

iPad और Apple Watch पर डिस्काउंट ऑफर

iPads और Apple Watch पर ग्राहकों को 6,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर मिल रहा है। एप्पल 4,000 रुपये तक के इंस्टेंट कैशबैक ऑफर के साथ AirPods भी सस्ते में खरीदने का मौका दे रहा है। इसके साथ ही, कुछ डिवाइस की खरीद पर, एप्पल ग्राहकों को 3 महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन भी फ्री दे रहा है।

Apple Diwali Sale Discount Offers on iPhone

विज्ञापन

Apple Trade-in में जबरदस्त डिस्काउंट!

Apple का Trade-in ऑफर काफी जबरदस्त होता है लेकिन दिवाली सेल के दौरान तो कंपनी ने इसे और भी बेहतर कर दिया है। Apple Trade In के साथ, जब आप कोई स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको तुरंत नया iPhone मिल जाता है। आप अपना नया iPhone पाने के लिए 67,500 रुपये तक का क्रेडिट ले सकते हैं।

सेल में iPhone 15 Pro Max को एक्सचेंज करने पर 67,500 रुपये और iPhone 15 Pro को एक्सचेंज करने पर 61,500 रुपये का क्रेडिट दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप iPhone 15 Pro को iPhone 16 Pro से एक्सचेंज करते हैं, तो आप इसे लगभग 58,000 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कीमत iPhone 16 (128GB) के रेगुलर मॉडल से भी कम है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ