टेक कंपनियों द्वारा लॉन्च होने वाली डिवाईसेज आम आदमी के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी सिद्ध होती हैं। ऐसी ही एक घटना साउथ कैरोलिना में हुई। यहां पर Apple AirTag के जरिए पुलिस ने एक रेस्तरां चोर का पता लगाया जिसने 4 अलग-अलग जगहों पर करीब 15,000 डॉलर (लगभग 12 लाख रुपए) की चोरी की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस के पास चोरी की एक कंप्लेंट आई। इसमें दक्षिण कैरोलिना में स्मिथ नामक एक व्यक्ति पर स्नीकी बीगल से नकली तिजोरी चुराने का आरोप लगाया गया था। तिजोरी में एप्पल एयरटैग लगा हुआ था जिसकी मदद से पुलिस ने उसकी गतिविधियों को ट्रैक किया।
पुलिस की ट्रेकिंग के दौरान ही पुलिसकर्मियों ने उसकी हरकतों पर ध्यान दिया तो पता लगा कि उसने कई अन्य चोरियां भी की। स्मिथ पर चार अलग-अलग रेस्तरां से नकदी, मनी बैग और अन्य कीमती सामान चुराने का आरोप लगाया गया है। अनुमान है कि उसने कुल मिलाकर 15 से 20 हजार डॉलर की चोरी की है। रिपोर्ट में बताया गया कि स्मिथ को हिरासत में ले लिया गया था और अब वह होरी काउंटी जेल में है। उसकी सुनवाई 1 अगस्त को होनी है।
यह भी पढ़ें: Google Chat में आए नए फीचर्स, यूजर्स को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
Apple AirTag से कई अन्य वारदातों का भी हुआ खुलासा
ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब एप्पल एयरटैग ने चोरी गई प्रॉपर्टी को ट्रैक करने में मदद की हो। हाल ही एक अन्य घटना में भी एयरटैग ने चोरी की गई संपत्ति को ट्रैक करने में मदद की थी, जिसके परिणामस्वरूप चोर गिरफ्तार हुआ और उसे 15 महीने की कारावास की सजा हुई। इसके अलावा एयरटैग ने जून में 62 हजार डॉलर से ज्यादा की चोरी करने वालों का भंडाफोड़ करने में मदद की थी। इसी प्रकार वर्ष 2023 की शुरूआत में भी एयरटैग ने एक ऑस्ट्रेलियाई चरवाहे को बचाने में मदद की थी, जो अपने मालिक से बिछड़ गया था और तेज बहाव वाले नाले में गिर गया था।
यह भी पढ़ें: Apple से हो गई बड़ी चूक! iPhone 15 Pro सीरिज के सबसे बड़े फीचर का कर दिया खुलासा
क्या है Apple AirTag
एप्पल एयरटैग को कंपनी ने वर्ष 2021 में लॉन्च किया था। यह एक छोटा सा गोलाकार डिवाईस है जिसे किसी भी चीज पर एक लोगो की तरह आसानी से चिपकाया जा सकता है। इसके बाद उसे किसी आईफोन, आईपैड या आईबुक के साथ पेयर करके उससे कभी भी ट्रैक किया जा सकता है। इसका प्रयोग मुख्यतया चोरी या गुम हुई चीजों को ट्रैक करने के लिए किया जाता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
5 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
6 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
8 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines