Apple से हो गई बड़ी चूक! iPhone 15 Pro सीरिज के सबसे बड़े फीचर का कर दिया खुलासा
Edited By Sunil Sharma

Image Credit: Twitter
Edited By Sunil Sharma

Image Credit: Twitter
दिग्गज टेक कंपनी Apple अपनी नई स्मार्टफोन iPhone 15 Pro सीरिज पर काम कर रही है। इसमें बहुत से नए और एडवांस्ड फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए आईफोन 15 प्रो के फीचर्स की डिटेल्स लीक हो गई हैं। जानिए नए आईफोन में क्या बदलाव होने वाले हैं।
ऐप्पल की गतिविधियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट MacRumors ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार एक्शन बटन के जरिए नौ अलग-अलग टास्क एक साथ किए जा सकेंगे। इन टाक्स में कैमरा ऑन करने से लेकर ट्रांसलेशन करना तथा वॉइस कम करने जैसे काम भी शामिल हैं। यानि यूजर एक ही बटन का उपयोग करते हुए अलग-अलग ऐप्स तक तेजी से पहुंच सकेगा और उनके बीच कम्यूनिकेट कर पाएगा।
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार नए iPhone 15 Pro में और भी कई अन्य फीचर्स मिल सकते हैं। इनके अलावा नए फोन में अपडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 भी दिया जा सकता है जो अपने आप में बहुत सी नई सुविधाओं के साथ आएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: