AirPods Pro 3 Launched: 9 सिंतबर को Apple इंवेट में कंपनी ने अपने नए AirPods Pro 3 को पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये अब तक के सबसे एडवांस्ड AirPods हैं, जिनमें बेहतर साउंड क्वालिटी, दुनिया का सबसे दमदार एक्टिव नॉइस केन्सिलेशन(ANC) और अब नया Live Translation फीचर भी शामिल है। यह फीचर बातचीत में आने वाली भाषा की रुकावट को दूर करेगा। शुरुआत में यह सुविधा अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, पुर्तगाली और स्पैनिश जैसी भाषाओं में मिलेगी, और साल के अंत तक इसमें इटैलियन, जापानी, कोरियन और चीनी (सिंप्लिफाइड) भी शामिल हो जाएंगी।
AirPods Pro 3 का ट्रांसलेशन कैसे करेगा काम
AirPods Pro 3 में Live Translation सीधे Apple इकोसिस्टम से जुड़ा हुआ है। यानी इसका फायदा iPhone और iOS ऐप्स के साथ मिलेगा। बातचीत के दौरान आपकी भाषा का अनुवाद या तो iPhone स्क्रीन पर टेक्स्ट के रूप में दिखेगा या AirPods के ज़रिए दूसरी भाषा में सुनाई देगा। यह फीचर खास तौर पर ट्रैवलर्स, वर्कप्लेस मीटिंग्स और मल्टी-लैंग्वेज बातचीत के लिए डिजाइन किया गया है।
Chinese ब्रांड्स पहले से दे रहे ये फीचर
हालांकि, यह फीचर पूरी तरह नया नहीं है। कई चीनी ब्रांड्स पहले से ही रियल-टाइम ट्रांसलेशन वाले ईयरबड्स पेश कर चुके हैं। उदाहरण के लिए MINISO AI OWS Translation Earbuds 75 भाषाओं में रियल-टाइम अनुवाद का सपोर्ट देते हैं। वहीं Timekettle M3 जैसे मॉडल्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की ट्रांसलेशन की सुविधा प्रदान करते हैं। इनके साथ Fish Card नामक फीचर के जरिए ऑफलाइन लैंग्वेज पैक भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
चाइनीज ईयरबड्स की खासियत
चीनी ईयरबड्स की सबसे बड़ी ताकत उनका विस्तृत भाषा सपोर्ट है। कई मॉडल्स 100 से ज्यादा भाषाओं में अनुवाद की सुविधा देते हैं, जो यात्रियों और बिजनेस यूजर्स के लिए बेहद मददगार साबित होती है। इसके अलावा, कई मॉडलों में ऑफलाइन मोड की सुविधा भी होती है, जिससे बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी बातचीत अनुवादित की जा सकती है
Apple VS Chinese Earbuds
AirPods Pro 3 का Live Translation फीचर फिलहाल लिमिटेड भाषाओं के लिए ही है। लेकिन कंपनी का दावा है कि ट्रांसलेट का ये फीचर एप्पल इटेलिजेंस और IOS इकोसिस्टम से कनेक्टेड है जिससे भाषा का ट्रांसलेशन स्मूद और सही होता है। दूसरी तरफ चायनीज बड्स भाषा के ऑप्शन और इसके ऑफलाइन इस्तेमाल की वजह से आगे हैं।
AirPods Pro 3 की कीमत
भारत में इसकी कीमत 25,900 रुपये तय की गई है। इसे 50 से अधिक देशों में आज से ही प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और 19 सितंबर से यह स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। नए ग्राहकों को AirPods खरीदने पर एप्पल म्यूजिक और Apple Fitness+ की तीन महीने की मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगी।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
4 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
6 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
8 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
10 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
12 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines