Apple Smart Watch 2025: 3 वॉचेस हो सकती हैं लॉन्च
इस लॉन्च में तीन स्मार्ट वॉच लॉन्च हो सकती है और ये है उनके एक्सपेक्टेड फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स।
Apple Watch Series 11- नई Apple Watch Series 11 के भी लॉन्च होने की उम्मीद है। डिजाइन पहले जैसा रहेगा, लेकिन इसमें तेज S-सीरीज चिप और 5G मॉडेम मिलने की संभावना है। ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग अभी डेवलपमेंट में है, इसलिए यह फीचर इस साल उपलब्ध नहीं होगा।
Apple Watch Ultra 3- Watch Ultra 3 इस बार और ज्यादा दमदार हो सकती है। इसमें बड़ा डिस्प्ले, पतले बेज़ल्स, नया S11 चिप, सैटेलाइट कनेक्टिविटी और 5G सपोर्ट मिलने की चर्चा है। साथ ही इसमें ब्लड प्रेशर ट्रैकिंग फीचर भी जोड़ा जा सकता है।
Apple Watch SE 3- लगभग तीन साल बाद Apple अपनी Watch SE सीरीज को अपडेट करेगा। Watch SE 3 में प्लास्टिक बॉडी, बड़ा डिस्प्ले और अपग्रेडेड चिप मिलने की संभावना है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगी।