आजकल लगभग सभी नए स्मार्टफोन्स USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ आ रहे हैं. ऐसे में कई बार घर या ऑफिस में लोग एक ही चार्जिंग केबल से अलग-अलग फोन चार्ज कर लेते हैं. खासकर iPhone यूजर्स के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या एंड्रॉयड फोन की टाइप-C केबल से iPhone चार्ज करना सुरक्षित है या इससे फोन को नुकसान हो सकता है. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं.
पहले iPhone में मिलती थी Lightning केबल
Apple लंबे समय तक अपने iPhone में लाइटनिंग पोर्ट इस्तेमाल करता था, लेकिन इसके बाद यूरोपीय संघ के नियमों के चलते कंपनी को iPhoneमें USB Type-C पोर्ट देना पड़ा. इसके बाद नए आईफोन मॉडल में टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने लगे. आज ज्यादातर Android स्मार्टफोन और कई लैपटॉप भी इसी पोर्ट का इस्तेमाल करते हैं.
क्या Android की Type-C केबल से iPhone चार्ज किया जा सकता है?
अगर आपके आईफोन में टाइप-सी पोर्ट है, तो एड्रॉयड फोन की टाइप-सी केबल से चार्ज किया जा सकता है, ये पूरी तरह सुरक्षित है. यह पूरी तरह सुरक्षित है. सोशल मीडिया पर जो यह दावा किया जाता है कि ऐसा करने से iPhone खराब हो सकता है, उसके समर्थन में कोई आधार नहीं है. USB Type-C का स्टैंडर्ड ऐसा ही बनाया गया है ताकि अलग-अलग कंपनियों के डिवाइस एक जैसी केबल से चार्ज किए जा सकें.
ये भी पढ़ें- सिर्फ SIM निकालने के काम नहीं आती ये छोटी-सी पिन, इसके 6 छिपे हुए इस्तेमाल जानकर चौंक जाएंगे
फिर Apple और Android की केबल अलग क्यों दिखती हैं?
कई लोगों को लगता है कि आईफोन और एंड्रॉयड की टाइप-सी केबल अलग-अलग होती है. दरअसर बाहर से देखने पर इसमें ज्यादा फर्क नहीं होता , लेकिन अंदर मौजूद पिन कॉन्फिगरेशन, सर्किट और पावर डिलीवरी स्टैंडर्ड अलग हो सकते हैं. कुछ कुछ Apple केबल Thunderbolt जैसी तकनीक और तेज डेटा ट्रांसफर को ध्यान में रखकर डिजाइन की जाती हैं.
डेटा ट्रांसफर के लिए कौन-सी केबल बेहतर?
अगर आपको सिर्फ फोन चार्ज करना है, तो अच्छी क्वालिटी की किसी भी टाइप सी केबल का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अगर आपर डेट ट्रांसफर कर रहे हैं, तो बेहतर स्पीड और स्टेबल कनेक्शन के लिए उसे डिवाइस की ओरिजिनल केबल का उपयोग सही रहेगा.
केबल चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
चाहे आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हों या आईफोन, हमेश अच्छी क्वालिटी और ओरिजिनल ब्रांड की केबल का ही इस्तेमाल करें. खराब या सस्ती केबल चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर दोनों पर असर डाल सकती है.
ये भी पढ़ें- रात में Wi-Fi बंद करके सोना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स, वरना हो सकती है ये गलती
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
23 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines