अमेजन मोबाइल सेविंग डे (Amazon Mobile Savings Days) सेल में कई स्मार्टफोन और एक्सेसरीज छूट के साथ बेचे जा रहा है। इनमें आईफोन (iPhone) के कई मॉडल्स भी सस्ते में उपलब्ध हैं। सेल के दौरान आईफोन 13 (iPhone 13 Discount Sale) पर जबरदस्त ऑफर मिल रहे हैं। आईफोन 13 (iPhone 13), आईफोन 13 प्रो (iPhone 13 Pro) और आईफोन 13 प्रो मैक्स (iPhone 13 Pro Max) को भारी छूट के साथ आप खरीद सकते हैं। आइए आपको इस पर मिल रहे ऑफर्स और डील के बारे में बताते हैं।
iPhone 13 Discount Offer
अमेजन पर आईफोन 13 मॉडल्स डिस्काउंट के साथ सेल किए जा रहे हैं। इसका 128GB वाला बेस मॉडल पिछले साल 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। अमेजन मोबाइल सेविंग डे सेल में iPhone 13 का 128GB स्टोरेज मॉडल 69,990 रुपये में सेल किया जा रहा है। फोन को अन्य ऑफर्स के तहत काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
iPhone 13 Bank Offer
आईफोन 13 को आप डिस्काउंट ऑफर के अलावा बैंक ऑफर के साथ सस्ते में खरीद सकते हैं। इस पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप किसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो इस पर आपको 750 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा।
Amazon Prime Members Offers
अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर्स हैं तो एडिशनल ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी की ओर से अपने प्राइम मेंबर्स को 20 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा एडिशनल ऑफर्स जैसे- HDFC Bank कार्ड यूजर्स 3 महीने के लिए No Cost EMI का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही 6-महीने तक का फ्री-स्क्रीन रिप्लेसमेंट बेनिफिट भी पा सकते हैं।
चुनिंदा फोन पर मिल रहा है 40% छूट
अमेजन मोबाइल सेविंग डे सेल में चुनिंदा स्मार्टफोन पर एडिशनल डिस्काउंट कूपन भी दिया जा रहा है। वनप्लस (OnePlus), सैमसंग (Samsung), रियलमी (Realme), शाओमी (Xiaomi), ओप्पो (OPPO), वीवो (Vivo), टेक्नो (Tecno) और आईक्यूओओ (iQOO) जैसी कंपनी के फोन पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
4 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
6 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
23 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines