iPhone 16 Plus पर बंपर ऑफर! इतना सस्ता मिल रहा फोन, बैंक ऑफर के बाद कीमत और होगी कम

iPhone खरीदने का वालों के लिए बड़ा मौका है. iPhone 16 Plus पर अभी डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस जोड़ने पर इसे और भी सस्ता लिया जा सकता है.

discount on iPhone 16 Plus.jpg (1)

iPhone 16 Plus पर बंपर ऑफर!

विज्ञापन

अगर आप नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे थे तो ये सही मौका है. इस समय  फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 Plus अपने लॉन्च प्राइस से 12 हजार से ज्यादा की छूट के साथ मिल रहा है. इतना ही नहीं बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाकर इसकी कीमत को और भी कम किया जा सकता है. ऐसे में सवाल आता है कि क्या इस ऑफर में ये फोन खरीदना सही रहेगा.

लॉन्च कीमत से 12,000 से ज्यादा की छूट

iPhone 16 Plus को भारत में 89,900 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया था. फिलहाल फ्लिपकार्ट पर ये स्मार्टफोन 77,900 पर मिल रहा है. यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले ग्राहकों को 12000 की सीधी छूट मिल रही है. इसके अलावा  Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,895 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है. इस ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत घटकर 74,055 तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन

EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी मिलेगा फायदा

अगर आप एक साथ पूरी कीमत नहीं देना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट इस फोन पर 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है. इसकी EMI 6492 रुपये प्रतिमाह से शुरू होती है. वहीं पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर उसकी ब्रांड, मॉडल और कंडीशन के मुताबिक 60,750 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. इससे फोन की कीमत और कम हो सकती है.

iPhone 16 Plus में क्या खास है?

iPhone 16 Plus में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो  वीडियो देखने, गेमिंग और मल्टीमिडिया इस्तेमाल के दौरान शानदार एक्सपीरियेंस देता है. इसमें Apple का A18 चिपसेट दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस के साथ बेहतर AI फीचर्स देता है. वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं 12MPका फ्रंट कैमरा मिलता है.

विज्ञापन

क्या इस कीमत पर खरीदना सही रहेगा?

अगर आपकी प्रायोरिटी बड़ी स्क्रीन, दमदार परफॉर्मेंस, अच्छी बैटरी लाइफ और कई साल तक मिलने वाले iOS अपडेट हैं, तो मौजूदा ऑफर में iPhone 16 Plus एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. हालांकि अगर आप लो लेवल कैमरा टेलीफोटो लेंस और 120Hz ProMotion डिस्प्ले जैसे फीचर्स चाहते हैं, तो iPhone 16 Pro आपके लिए ज्यादा बेहतर विकल्प रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ