Amazon Fab Phones Fest: क्या आप सस्ते में स्मार्टफोन या फिर स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? अगर हां, तो फिर अमेजन फैब फोन्स फेस्ट का फायदा क्यों नहीं उठाते हैं? 11 फरवरी से अमेजन पर शुरू फैब फोन्स फेस्ट सेल के दौरान एक या दो नहीं बल्कि कई फोन और वॉच छूट के साथ लिस्टेड हैं।
हालांकि, ये सेल सिर्फ 4 दिनों के लिए है जिस वजह से आपको इसका फायदा जल्दी उठाना होगा। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे (Valentine Day Deals) के दिन अमेजन फैब फोन्स फेस्ट का समापन (Amazon Fab Phones Fest End Date) हो जाएगा। आइए जानते हैं कि किन स्मार्टफोन पर कितनी छूट मिल रही है।
और पढ़िए –Poco X5 Pro 5G की बिक्री आज से शुरू, जानिए कितने रुपये तक की छूट का हो सकेगा फायदा?
इन स्मार्टफोनों पर 40 प्रतिशत छूट
इस दौरान सैमसंग (Samsung), शाओमी (Xiaomi), वनप्लस (OnePlus), आईक्यूओओ (iQOO), ओप्पो (Oppo), रियलमी (Realme) और टेक्नो (Tecno) जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन पर 40% तक की छूट दे रही है।
रेडमी के इन फोनों पर मिल रही है छूट
- अमेजन पर रेडमी 10 पावर (Redmi 10 Power) 10,749 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ है।
- अमेजन पर रेडमी 10ए (Redmi 10A) 7,862 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ है।
- अमेजन पर रेडमी 10 ए1 (Redmi 10 A1) 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ है।
आईक्यूओओ के इन फोन पर छूट
आईक्यूओओ जेड6 5जी (iQOO Z6 5G) को 14,499 रुपये, आईक्यूओओ जेड6 लाइट 5जी (iQOO Z6 Lite 5G) को 11,999 रुपये और आईक्यूओओ निओ 6 5जी (iQOO Neo 6 5G) को 24,990 रुपये में उपलब्ध है। फोन को SBI और Federal Bank के बैंक ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है।
Smartwatches और Earbuds पर 50% तक छूट
अमेजन फैब फोन्स फेस्ट के दौरान Apple, Boat, JBL, Amazfit, Xiaomi और Realme जैसी कंपनियों की स्मार्टवॉच, टैबलेट, वियरेबल्स, ईयरबड्स, कैमरा पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इच्छुक खरीदारों को फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए पेमेंट पर 1,250 रुपये तक 10 प्रतिशत की इंस्टेंट छूट भी मिल सकती है।
और पढ़िए –Vivo V27 Series का ‘प्रमोशन पोस्टर’ लीक, ट्रिपल कैमरे के साथ ऐसा हो सकता है डिजाइन
अमेजफिट GTS2 मिनी स्मार्टवॉच पर भी 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। सेल के दौरान ये 4,999 रुपये में उपलब्ध है। जेबीएल वेव 200 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को छूट के साथ 2,499 रुपये में उपलब्ध किया गया है। आप 14 फरवरी तक अमेजन पर चल रही फैब फोन्स फेस्ट सेल का फायदा उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
22 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines