Amazon Fab Phones Fest: हाथ से जाने ना दें मौका, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स पर 50% तक छूट!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Amazon Fab Phones Fest: क्या आप सस्ते में स्मार्टफोन या फिर स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? अगर हां, तो फिर अमेजन फैब फोन्स फेस्ट का फायदा क्यों नहीं उठाते हैं? 11 फरवरी से अमेजन पर शुरू फैब फोन्स फेस्ट सेल के दौरान एक या दो नहीं बल्कि कई फोन और वॉच छूट के साथ लिस्टेड हैं।
हालांकि, ये सेल सिर्फ 4 दिनों के लिए है जिस वजह से आपको इसका फायदा जल्दी उठाना होगा। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे (Valentine Day Deals) के दिन अमेजन फैब फोन्स फेस्ट का समापन (Amazon Fab Phones Fest End Date) हो जाएगा। आइए जानते हैं कि किन स्मार्टफोन पर कितनी छूट मिल रही है।
इस दौरान सैमसंग (Samsung), शाओमी (Xiaomi), वनप्लस (OnePlus), आईक्यूओओ (iQOO), ओप्पो (Oppo), रियलमी (Realme) और टेक्नो (Tecno) जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन पर 40% तक की छूट दे रही है।
आईक्यूओओ जेड6 5जी (iQOO Z6 5G) को 14,499 रुपये, आईक्यूओओ जेड6 लाइट 5जी (iQOO Z6 Lite 5G) को 11,999 रुपये और आईक्यूओओ निओ 6 5जी (iQOO Neo 6 5G) को 24,990 रुपये में उपलब्ध है। फोन को SBI और Federal Bank के बैंक ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है।
अमेजन फैब फोन्स फेस्ट के दौरान Apple, Boat, JBL, Amazfit, Xiaomi और Realme जैसी कंपनियों की स्मार्टवॉच, टैबलेट, वियरेबल्स, ईयरबड्स, कैमरा पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इच्छुक खरीदारों को फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए पेमेंट पर 1,250 रुपये तक 10 प्रतिशत की इंस्टेंट छूट भी मिल सकती है।
अमेजफिट GTS2 मिनी स्मार्टवॉच पर भी 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। सेल के दौरान ये 4,999 रुपये में उपलब्ध है। जेबीएल वेव 200 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को छूट के साथ 2,499 रुपये में उपलब्ध किया गया है। आप 14 फरवरी तक अमेजन पर चल रही फैब फोन्स फेस्ट सेल का फायदा उठा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: