Jio 5G Network Service: पिछले कुछ दिनों से 5G सर्विस को लेकर कई जानकारी सामने आ रही है। कई प्रसिद्ध कंपनियां इस सर्विस को लाने की तैयारी में हैं। देशभर में प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की 5G सर्विस रोलआउट होने के लिए तैयार है। कंपनी द्वारा इसे लेकर इशारा भी दिया गया है।
बात करें अन्य टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) की तो ये भी 5G की प्लानिंग और ट्रायल्स की जानकारी पेश करती रहती है। वहीं, अब जियो ने 5G नेटवर्क सर्विस को लेकर हिंट दिया है।
इस दिन लॉन्च हो सकती है 5G सर्विस
रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने 5G नेटवर्क सर्विस को लेकर इशारा दिया है। उन्होंने कहा है कि पूरे भारत में 5G नेटवर्क सर्विस को रोलआउट करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि रिलायंस जियो 5G सर्विस को पूरे देश में 15 अगस्त के दिन जारी कर सकती है। Jio अपने यूजर्स को वर्ल्ड क्लास और किफायती 5G और 5G-एनेबल्ड सर्विस देना का प्लान बना रही है।
स्पेक्ट्रम नीलामी में खर्च किए कई करोड़ रुपये
जियो ने स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान 88,078 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर दिया है। ऐसे में संभावना है कि कंपनी 5G सर्विस को देश में बड़े पैमाने पर पेश कर सकती है। कंपनी के पास ऐसे एयरवेव्स हैं जो अन्य टेलीकॉम कंपनियो के पास भी नहीं है। बता दें कि जियो एकमात्र ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास 700 MHz एयरवेव्स है।
वहीं, अब देखना होगा कि क्या रिलायंस जियो अपनी 5G सर्विस को 15 अगस्त के दिन लॉन्च करेगा या नहीं। बता दें कि भारत के पास अभी तक कोई भी ऐसा ओपरेटर नहीं है जो 5G नेटवर्क दे रहा हो। हालांकि, मार्केट में पहले से ही 5G सपोर्ट के स्मार्टफोन पेश किए जा चुके हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
10 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
13 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
14 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
16 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines