Airtel vs Jio: 719 रुपये में मिलते हैं कई बेनिफिट्स, जानिए जियो और एयरटेल में किसका प्लान बेस्ट?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Airtel vs Jio Rs 719 Plans: भारत में दो प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो और एयरटेल अपने ग्राहकों को कई खास प्लान देती है। दोनों ही ग्राहकों के बीच सबसे भरोसेमंद कंपनियां मानी जाती है। ये सस्ते और महंगे दोनों तरह के प्लान पेश करती हैं। आज हम आपको जियो और एयरटेल के 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप खुद फैसला कर सकते हैं कि दोनों में से किसका प्लान सबसे बेहतर है। आइए एयरटेल और जियो के 719 रुपये वाले प्लान के बारे में जानते हैं।
एयरटेल का 719 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में रोजाना 100 SMS, डेली 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही Airtel Xstream Mobile Pack का भी फ्री लाभ मिलता है। इसके अलावा आप SonyLiv, ManoramaMAX, ErosNow, LionsgatePlay और HoiChoi प्लेटफॉर्म्स का लाभ भी मिलता है। इतना ही नहीं, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक, 3 महीने के लिए Apollo 24|7 Circle की मुफ्त सुविधा मिलती है। साथ में हेलोट्यून्स और Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो का 719 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी कई बेनिफिट्स के साथ आता है। इसकी वैधता 84 दिनों की होती है। इसमें रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिलेट कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का लाभ मिलता है। इसमें जियो सिनेमा (Jio Cinema), जियो टीवी (Jio TV), जियो क्लाउड (Jio Cloud) और Jio Security की सुविधा का लाभ भी मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: