अगर आप नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं और एयरटेल यूजर हैं तो आपके लिए काम की खबर है. क्रोमा ने एयरटेल ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है, जिसमें चुनिंदा iPhone मॉडल पर सीधे 23,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. इतना ही नहीं पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 12,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा बोनस भी मिल सकता है यानी दोनों फायदे मिलकर कुल 35,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. हालांकि एक्सचेंज बोनस का फायदा सिर्फ Croma के ऑफलाइन स्टोर पर मिलेगा.
iPhone खरीदने पर 23,000 रुपये तक की छूट
क्रोम के इस ऑफर के तहत एयरटेल यूजर्स को चुनिंदा iPhone मॉडल खरीदने पर 23,000 रुपये तक की सीधी छूट दी जा रही है. इसके साथ ग्राहकों को फ्लेक्सिबल EMI का ऑप्श भी मिलेगा. खासबात ये है कि ऑफर ऑनलाइन खरीदनरी के साथ क्रोमा के ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध है. हालांकि डिस्काउंट की रकम और दूसरे फायदे चुने गए iPhone मॉडल के हिसाब से अलग हो सकते हैं.
इन iPhone मॉडल पर मिल रहा ऑफर
- iPhone 15
- iPhone 16
- iPhone Air
- iPhone 17
- iPhone 17 Pro
- iPhone 17 Pro Max
एक्सचेंज पर मिलेगा 12 हजार रुपये तक बोनस
अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं तो इस ऑफर में आपको एक्स्ट्रा फायदा मिल सकता है. पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 12,000 रुपये तक का बोनस दिया जा सकता है. हालांकि इस एक्सचेंज बोनस की एक खास शर्त है. इसका फायदा केवल क्रोमा के ऑफलाइन स्टोर पर मिलेगा. ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को यह एक्सचेंज बोनस नहीं मिलेगा.
ये भी पढ़ें- iPhone X यूजर्स के लिए बुरी खबर! Apple ने बंद किया हार्डवेयर सपोर्ट, अब नहीं मिलेगी ये जरूरी सर्विस
बता दें, यह अधिकतम बचत है और वास्तविक डिस्काउंट आपके चुने गए iPhone मॉडल और एक्सचेंज किए जाने वाले फोन पर निर्भर करेगा. इसलिए खरीदारी से पहले ऑफर की शर्तों और अपने फोन की एक्सचेंज वैल्यू जरूर जांच लें.
Airtel Thanks ऐप से ऐसे करें ऑफर क्लेम
ऑफर का फायदा लेने के लिए सबसे पहले अपने फोन में Airtel Thanks ऐप खोलें. इसके बाद प्रोफाइल आइकन पर टैप करके Rewards सेक्शन में जाएं. फिर Check ot Whats New पर क्लिक करें. यहां आपको iPhone ऑफर का विकल्प दिखाई देगा. उस पर क्लिक करने के बाद ऑफर को क्लेम किया जा सकता है.
Croma वेबसाइट या स्टोर पर ऐसे मिलेगा फायदा
ऑफर क्लेम करने के बाद मिलने वाले डिस्काउंट या कूपन कोड का इस्तेमाल क्रोमा की वेबसाइट पर iPhone खरीदते समय किया जा सकता है. ग्राहक चाहें तो सीधे स्टोर पर जाकर भी इसका फायदा उठा सकते हैं.
5 सितंबर तक कर लें ऑफर क्लेम
एयरटेल के इस iPhone ऑफर को क्लेम करने की आखिरी तारीख 5 सिंतबर 2026 है. इसलिए अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो तय तारीख से पहले Airtel Thanks ऐप में जाकर ऑफर क्लेम कर लें। खरीदारी से पहले यह भी जरूर देख लें कि आपके पसंदीदा iPhone मॉडल पर ऑफर उपलब्ध है या नहीं.
ये भी पढ़ें- 50 रुपये की केबल और 1000 रुपये वाली चार्जिंग केबल में क्या फर्क है, क्या सस्ती से खराब होता है फोन?
संबंधित खबरें
Amazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
26 mins agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
16 hrs agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
20 hrs agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
22 hrs agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
1 day agoInstagram Reel की पसंदीदा धुन को बनाएं फोन की रिंगटोन, iPhone और Android पर ऐसे करें सेट
1 day agoFlipkart BBD सेल में iPhone पर बंपर ऑफर! 16 से लेकर 17 Pro Max तक इतने सस्ते मिलेंगे फोन
1 day agoFacebook अकाउंट हो गया हैक? ऐसे चुटकियों में वापस पाएं अपना Account, जानें पूरा तरीका
1 day agoक्या है JioShield ऐप? जिसे आज Reliance Jio ने किया लॉन्च, मिलेंगे 1,000 रुपये के फ्री वाउचर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines