iPhone X यूजर्स के लिए बुरी खबर! Apple ने बंद किया हार्डवेयर सपोर्ट, अब नहीं मिलेगी ये जरूरी सर्विस

Apple ने करीब 9 साल पुराने  iPhone X को अपनी ग्लोबल ऑब्सोलीट लिस्ट में शामिल कर दिया है. अगर आप भी iPhone X चला रहे हैं तो जानिए इसका आपके फोन पर क्या असर पड़ेगा.

iPhone X

Apple ने iPhone X में बंद किया हार्डवेयर सपोर्ट.

विज्ञापन

अगर आप आज भी iPhone X इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. करीब 9 साल पहले लॉन्च हुआ. एप्पल का यह पॉपुलर आईफोन अब कंपनी की ऑब्सोलीट लिस्ट में शामिल हो गया है. इसका मतलब है कि एप्पल और उसके अधिकृतक सर्विस सेंटर अब इस फोन की आधिकारिक हार्डवेयर रिपेयर सर्विस नहीं देंगे. यानी फोन में डिस्प्ले, बैटरी या किसी दूसरे हार्डवेयर पार्ट में खराबी आने पर परेशानी बढ़ सकती है.

iPhone X हुआ ऑब्सोलीट

कंपनी ने iPhone X को अपनी आधिकारिक  Worldwide Obsolete लिस्ट में शामिल कर लिया है. कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक जिस प्रोडक्ट की बिक्री या डिस्ट्रीब्यूशन साल से ज्यादा समय पहले बंद हो चुका हो उसे उसे ऑब्सोलीट कैटेगरी में रखा जाता है iPhone X को साल 2017 में लॉन्च किया गया था और सितंबर 2018 में इसकी बिक्री बंद कर दी गई थी. हालांकि, कुछ थर्ड पार्टी रिटेलर्स के जरिए यह फोन बाद में भी बिकता रहा.

विज्ञापन

अब नहीं मिलेगा हार्डवेयर रिपेयर

iPhone X के ऑब्सोलीट होने का सबसे बड़ा असर इसकी रिपेयर सर्विस पर पड़ेगा. अब कंपनी और उसके अधिकृत सर्विस सेंटर इस फोन के लिए आधिकरिक हार्डवेयर रिपेयर नहीं करेंगे. ऐसे में अगर फोन का डिस्प्ले टूट जाता है, बैटरी खराब हो जाती है या किसी इंटरनल पार्ट में दिक्कत आती है तो उसे ठीक कराना पहले की तुलना में मुश्किल हो सकता है. खास तौर पर ओरिजिनल पार्ट्स मिलना एक बड़ी समस्या बन सकती है.

फोन अचानक बंद नहीं होगा

अगर आपके पास अभी भी iPhone X है तो सिर्फ ऑब्सोलीट लिस्ट में शामिल होने से फोन बंद नहीं हो जाएगा. अगर फोन ठीक तरह से काम कर रह है तो आप इस पहले की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. असली परेशानी तब होगी जब इसमें कोई हार्डवेयर खराबी आएगी और आपको आधिकारिक सर्विस की जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

iPhone X में अब नए iOS का सपोर्ट नहीं

सॉफ्टवेयर की बात करें तो  iPhone X के लिए iOS 16 आखिरी बड़ा iOS अपडेट था. इसके बाद कंपनी ने इसे नए iOS वर्जन की लिस्ट से बाहर रखा. हालांकि, कंपनी की तरफ से इस फोन के लिए कुछ सिक्योरिटी अपडेट जारी किए जाते रहे हैं. ऐसे में फोन इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन नए फीचर्स और लेटेस्ट iOS का फायदा नहीं मिलेगा.

क्यों खास था iPhone X

iPhone X कंपनी के लिए काफी खास मॉडल रहा है. साल 2017 में कंपनी ने इसे बिल्कुल नए डिजाइन के साथ पेश किया था. इसमें होम बटन हटाकर एज-टू-एज डिस्प्ले दिया गया था. साथ ही फेस आईडी जैसे फीचर ने आईफोन के इस्तेमाल का तरीका भी बदल दिया था. यही वजह है कि करीब नौ साल बाद भी यह मॉडल कई यूजर्स के बीच इस्तेमाल में है.

विज्ञापन

इन पुराने iPhone मॉडल्स को भी किया जा चुका ऑब्सोलीट

15 अगस्त 2026 तक एपल की वैश्विक ऑब्सोलीट लिस्ट में iPhone X के अलावा कई पुराने आईफोन मॉडल्स और उनके अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं. इनमें iPhone 3G, iPhone 3GS, iPhone 4, iPhone 4S, iPhone 5, iPhone 5C, iPhone 5S, iPhone 6, iPhone 6 Plus, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 8 PRODUCT(RED), iPhone 8 Plus PRODUCT(RED) और iPhone SE शामिल हैं.

पुराने iPhone यूजर्स को क्या करना चाहिए

अगर आप अभी iPhone X या कोई दूसरा पुराना आईफोन चला रहे हैं और फोन ठीक काम कर रह है तो तुरंत बदलने की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर बैटरी तेजी से खत्म हो रही है स्क्रीन या दूसरे हार्डवेयर में दिक्कत आने लगी है तो फोन बदलने का सोचना बेहतर हो सकता है. खासकर इसलिए क्योंकि अब आधिकारिक हार्डवेयर सपोर्ट उपलब्ध नहीं रहेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ