Fire-Boltt की दो धांसू स्मार्टवॉच लॉन्च, 10 मिनट की चार्जिंग पर चलेगी पूरे दिन!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Fire-Boltt Dynamite and Ninja Calling Pro: भारतीय स्मार्टवॉच निर्माता फायर-बोल्ट ने दो नए स्मार्टवॉच लॉन्च किया है। इन वॉच का नाम फायर-बोल्ट डायनामाइट (Fire-Boltt Dynamite) और निंजा कॉलिंग प्रो (Ninja Calling Pro) है। दोनों स्मार्टवॉच में तगड़ी बैटरी, फीचर्स और बड़े डिस्प्ले के साथ हैं। आइए Fire-Boltt Dynamite और Ninja Calling Pro की खासियत और कीमत बताते हैं।
फायर-बोल्ट डायनामाइट में 1.81 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन 240×286 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ है। वॉच में 100 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉच फेसेस हैं। इसमें 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स फीचर्स हैं। पानी से बचाव के लिए वॉच में IP68 की रेटिंग है। इसमें 240mAh की बैटरी है, जो 8 दिनों के बैटरी बैकअप के साथ है। ये वॉच सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 24 घंटे तक काम कर सकती है। वहीं, अगर बात करें अन्य फीचर्स की तो इस वॉच में सेडेंटरी रिमाइंडर, कैमरा कंट्रोल, वॉटर रिमाइंडर, डायल पैड, कॉल लॉग और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं।
फायर-बोल्ट डायनामाइट की कीमत 3,999 रुपये है। इस वॉच को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट या अमेजन से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। ये वॉच प्रसिद्ध स्टोर पर ऑफलाइन उपलब्ध भी हो सकती है।
फायर-बोल्ट निंजा कॉलिंग प्रो वॉच की बात करें तो इसमें 1.69 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जो 240×280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग दी गई है जिससे वॉच पानी में जाने पर भी खराब नहीं हो सकेगी। इस वॉच में एआई वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और कॉलिंग फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा मल्टिपल हेल्थ मोड और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स शामिल हैं।
फायर-बोल्ट निंजा कॉलिंग प्रो की कीमत 1,999 रुपये है। अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ये वॉच खरीदने के लिए उपलब्ध है। आप चाहें तो इसे ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: