Airtel 5G Service: देश के दो दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो और भारती एयरटेल अपनी 5G सर्विस का तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनियां एक के बाद एक नए शहरों में 5G लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में एयरटेल ने जानकारी देते हुए गुरुवार (27 अप्रैल, 2023) को बताया कि उसकी 5जी प्लस सेवा अब पूरे भारत के 3,000 शहरों और कस्बों में उपलब्ध है।
कंपनी ने कहा “जम्मू में कटरा से लेकर केरल में कन्नूर तक, बिहार में पटना से तमिलनाडु में कन्याकुमारी तक, अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर से केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव तक, देश के सभी प्रमुख शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में Airtel 5G प्लस सर्विस पहुंच गई है।
ये भी पढ़ेंः Vivo T2x 5G की बिक्री आज से होगी शुरू, जानें कीमत, उपलब्धता और फीचर्स
सितंबर तक देशभर में 5G सर्विस पहुंचाने का लक्ष्य
भारती एयरटेल के सीटीओ रणदीप सेखों ने कहा, “सितंबर 2023 तक भारत में हर कस्बे और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों को 5G सर्विस से जोड़ने का लक्ष्य है। क्योंकि, हम हर दिन 30-40 शहरों/कस्बों में 5G लॉन्च कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा “हम शहरी और ग्रामीण भारत दोनों में ग्राहकों के बीच 5जी सर्विस को तेजी से अपनाते हुए देख रहे हैं। एयरटेल 5जी प्लस प्रोपेलर के रूप में कार्य करेगा जो डिजिटल कनेक्टिविटी की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाएगा, नए बिजनेस मॉडल तैयार करेगा और शिक्षा, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग जैसे उद्योगों में क्रांति लाएगा।”
ये भी पढ़ेंः कहीं 5G के कारण तो नहीं जल्दी खत्म हो रही फोन की बैटरी? चेंज करें ये सेटिंग
Airtel 5G Plan
एयरटेल अपने ग्राहकों को प्रीपेड प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा देना शुरू कर दिया है, जिसकी शुरुआत 239 रुपये से हो रही है। एयरटेल ने देश में अपने सभी रिटेल स्टोर्स पर 5जी एक्सपीरियंस जोन बनाया है। ग्राहक अल्ट्राफास्ट एयरटेल 5जी प्लस का अनुभव लेने के लिए किसी भी स्टोर में जा सकते हैं।
दूसरी ओर रिलायंस जियो भी अपने ग्राहकों को 5G सर्विस के साथ 5जी प्रीपेड प्लान उपलब्ध करा रहा है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines