कहीं 5G के कारण तो नहीं जल्दी खत्म हो रही फोन की बैटरी? चेंज करें ये सेटिंग
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Smartphone Battery Tips: क्या आपके फोन की बैटरी भी काफी तेजी से खत्म हो रही है? या फिर आपको ऐसा लग रहा है कि फोन में 5जी सर्विस का इस्तेमाल करने के बाद से अधिक बैटरी का यूज हो रहा है और आपको अपना फोन बार-बार चार्ज करना पड़ रहा है? अगर ऐसा है तो आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।
फोन में 5G नेटवर्क के कारण बैटरी अधिक खर्च हो रही है। दरअसल, एक नई तकनीकी वाला 5G अधिक पावर कंजम्प्शन करता है। ऐसे में कुछ यूजर्स 4G नेटवर्क का इस्तेमाल करके बैटरी की खपत को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे 5G से 4G नेटवर्क पर स्विच किया जा सकता है।
आज हम आपको Android और iPhone दोनों पर कैसे 5G नेटवर्क को 4G नेटवर्क पर स्विच कर सकते हैं ये बताने जा रहे हैं। दोनों फोन में अलग-अलग प्रोसेस है।
अपने आईफोन की सेटिंग्स में जाकर ‘Cellular’ ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां पर आपको ‘Cellular Data Options’ शो होगा, उस पर क्लिक करके ‘Voice & Data’ ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद 5G, 4G या LTE ऑप्शन मिलेगा, जिनमें से 4G पर क्लिक करके आप 5जी से स्विच कर सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: