Vivo T2x 5G की बिक्री आज से होगी शुरू, जानें कीमत, उपलब्धता और फीचर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vivo T2x 5G Sale Today: वीवो टी2 सीरीज को हाल ही में लॉन्च किया गया था। इसमें वीवो टी2 5जी और वीवो टी2एक्स 5जी को शामिल किया गया है। वीवो टी2 5जी पहले से खरीदने के लिए उपलब्ध है। जबकि, वीवो टी2एक्स 5जी की सेल आज यानी 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। आइए वीवो टी2एक्स 5जी की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में विस्तार जानते हैं।
फ्लिपकार्ट और वीवो की आधिकारिक की साइट पर वीवो टी2एक्स को खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। 27 अप्रैल 2023 को दोपहर 12 बजे से फोन खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके तीन कलर ऑप्शन्स- मरीन ब्लू, ग्लिमर ब्लैक और ऑरोरा गोल्ड उपलब्ध है।
इसके तीन वेरिएंट 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB पेश हुए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। बाकि अन्य वेरिएंट 6GB की कीमत 13999 रुपये और 8GB की कीमत 15999 रुपये है।
वीवो टी2एक्स 5जी में 6.58 इंच का एफएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और वाटरड्रॉप नॉच फ्रंट कैमरा है।
बॉक्स से बाहर ये फोन एंड्रॉइड 13-आधारित फनटच ओएस कस्टम स्किन पर बूट करेगा। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 SoC प्रोसेसर है जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: