अब AI Tool से YouTube वीडियो भी डब कर सकेंगे
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Google के स्वामित्व वाले YouTube ने घोषणा की है कि वह एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) संचालित डबिंग टूल ला रहा है। इस टूल के जरिए क्रिएटर्स के लिए अपने वीडियो को अन्य भाषाओं में डब करना आसान हो जाएगा। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने गुरुवार को विडकॉन प्रशंसकों, रचनाकारों, अधिकारियों और ऑनलाइन ब्रांडों के लिए वार्षिक सम्मेलन में घोषणा की कि वह गूगल के एरिया 120 इनक्यूबेटर की एआई-संचालित डबिंग सेवा ‘अलाउड’ से टीम ला रही है।
अलाउड की वेबसाइट के अनुसार, टूल वीडियो को ट्रांसक्रिप्ट करता है, इससे रचनाकारों को एक ट्रांसक्रिप्शन मिलता है, जिसे वे समीक्षा और संपादित कर सकते हैं। उसके बाद, यह अनुवाद करता है और डब तैयार करता है। यूट्यूब के क्रिएटर प्रोडक्ट्स के उपाध्यक्ष अमजद हनीफ ने एक बयान में कहा, वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पहले से ही सैकड़ों क्रिएटर्स के साथ टूल का परीक्षण कर रहा है।
हनीफ ने यह भी उल्लेख किया कि अलाउड वर्तमान में कुछ भाषाओं के साथ काम कर रहा है, और भी आने वाली हैं। प्रवक्ता जेसिका गिब्बी के अनुसार, एआई-संचालित डबिंग सेवा वर्तमान में अंग्रेजी, स्पेनिश और पुर्तगाली में उपलब्ध है। हनीफ ने कहा, यूट्यूब अधिक अभिव्यक्ति और लिप सिंक के साथ अनुवादित ऑडियो ट्रैक को निर्माता की आवाज की तरह बनाने के लिए काम कर रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: