UPI में होगी AI की एंट्री, BHIM ऐप बनेगा और स्मार्ट; PhonePe-Google Pay को मिलेगी कड़ी टक्कर

भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI में जल्द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की एंट्री हो सकती है. NPCI का मकसद BHIM ऐप को AI फीचर्स के साथ ज्यादा स्मार्ट और आसान बनाना है, ताकि ये PhonePe और Google Pay जैसी बड़ी कंपनियों को चुनौती दे सके.

AI Set to Transform UPI as BHIM App

Credit: AI

विज्ञापन

भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI अब एक नए फेज़ में एंट्री करने जा रहा है. आने वाले समय में इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा. इस नई पहल का मकसद डिजिटल पेमेंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित और सभी लोगों के लिए आसान बनाना है. इसके साथ ही सरकारी डिजिटल पेमेंट ऐप BHIM को भी नए AI फीचर्स के साथ मजबूत बनाया जाएगा, ताकि वो PhonePe और Google Pay जैसे फेमस ऐप्स को कड़ी टक्कर दे सके.

ये भी पढ़ें: UPI यूजर्स की मौज! अब एक ही जगह दिखेंगे सभी AutoPay, नहीं कटेगा डबल पैसा

Advertisment

NPCI का क्या कहना है?

NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के प्रबंध निदेशक और सीईओ दिलीप असबे का कहना है कि भारत में डिजिटल भुगतान का अगला बड़ा बदलाव AI के जरिए आएगा. उनका मानना है कि AI की मदद से करोड़ों नए यूजर्स को डिजिटल पेमेंट से जोड़ा जा सकेगा और पेमेंट प्रोसेस पहले से कहीं ज्यादा आसान होगी. इस योजना का सबसे अहम हिस्सा BHIM ऐप को आधुनिक तकनीकों से लैस करना है. AI की मदद से ऐप यूजर की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझ सकेगा. भविष्य में वॉयस कमांड, स्मार्ट सुझाव, तेज ग्राहक सहायता और आसान ट्रांजैक्शन जैसी सुविधाएं जोड़ी जा सकती हैं. इससे कम तकनीकी जानकारी रखने वाले लोग भी आसानी से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे.

क्या है मक़सद?

NPCI का मानना है कि भारत जैसे देश में सिर्फ इंग्लिश बेस्ड तकनीक काफी नहीं है. इसलिए स्मॉल लैंग्वेज मॉडल (SLM) विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है, जो हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में काम करेंगे. इससे ग्रामीण इलाकों और क्षेत्रीय भाषाएं बोलने वाले लोगों के लिए भी UPI का इस्तेमाल आसान होगा. सरकारी BHIM ऐप को सिर्फ पेमेंट ऐप तक सीमित नहीं रखा जाएगा. इसे ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए नई डिजिटल सेवाएं जोड़ने की योजना है. सरकार की अलग-अलग योजनाओं, वित्तीय सेवाओं और बाकी डिजिटल सुविधाओं को भी इससे जोड़ने पर काम किया जा रहा है, जिससे यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं मिल सकें. भारत में UPI का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. हालांकि PhonePe और Google Pay अभी भी बाजार में सबसे आगे हैं, लेकिन NPCI का मानना है कि AI बेस्ड नए फीचर्स के जरिए BHIM अपनी मजबूत पहचान बना सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ