AI Features Smartphone Buying Trend: अब स्मार्टफोन खरीदना सिर्फ कैमरा, बैटरी या स्टोरेज तक सीमित नहीं रह गया है. अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आजकल ज्यादातर लोग किस फीचर को सबसे ज्यादा अहमियत दे रहे हैं. हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने इस ट्रेंड को साफ कर दिया है अब यूजर्स का फोकस तेजी से AI फीचर्स की तरफ शिफ्ट हो रहा है.
AI फीचर्स बन रहे हैं पहली पसंद
Counterpoint Research और Flipkart की “स्मार्टफोन इनसाइट रिपोर्ट 2026” के मुताबिक, करीब 89 प्रतिशत लोग स्मार्टफोन खरीदते समय AI फीचर्स को ध्यान में रखते हैं. पहले जहां कैमरा और बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशन अहम होते थे, अब यूजर्स इनसे आगे बढ़कर स्मार्ट और इंटेलिजेंट फीचर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं.
बदल रही है यूजर्स की सोच
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय बाजार में यूजर्स का बिहेवियर तेजी से बदल रहा है. खासकर Gen-Z अब सिर्फ स्पेसिफिकेशन नहीं देखता, बल्कि यह भी देखता है कि फोन उनके रोजमर्रा के काम को कितना आसान बना सकता है. यानी स्मार्टफोन अब सिर्फ डिवाइस नहीं, बल्कि एक पर्सनल असिस्टेंट बनता जा रहा है.
डेली लाइफ को आसान बना रहा AI
AI की मदद से यूजर्स सर्चिंग, वॉयस कमांड और कई दूसरे टास्क पहले से ज्यादा आसानी से कर पा रहे हैं. वॉयस असिस्टेंट अब ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं और फोन यूजर की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने लगे हैं. यही वजह है कि लोग AI को एक जरूरी फीचर मानने लगे हैं.
ये भी पढ़ें- Online Gaming New Rule: आज से बदल गए ऑनलाइन गेमिंग के नियम, ये नहीं माने तो जाना पड़ेगा जेल
कंपनियों के अपने AI मॉडल
आज मार्केट में कई कंपनियां अपने-अपने AI मॉडल लेकर आ चुकी हैं. Samsung का Galaxy AI, Google के AI फीचर्स, Vivo और Xiaomi के AI टूल्स, और Motorola का Moto AI ये सभी यूजर्स को स्मार्ट अनुभव देने की कोशिश कर रहे हैं. खास बात यह है कि ये फीचर्स अब 15-20 हजार रुपये के बजट फोन में भी आने लगे हैं.
EMI पर बढ़ रहा है भरोसा
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि करीब 33 प्रतिशत लोग अब स्मार्टफोन खरीदने के लिए EMI का सहारा ले रहे हैं. इससे यूजर्स महंगे और प्रीमियम फोन भी आसानी से खरीद पा रहे हैं, जो पहले बजट से बाहर होते थे.
ये भी पढ़ें- भारत में सेफ नहीं हैं ये iPhone, iPad! सरकार ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
2 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
3 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
5 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines