Online Gaming New Rule: आज से बदल गए ऑनलाइन गेमिंग के नियम, ये नहीं माने तो जाना पड़ेगा जेल

आज से ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया पूरी तरह बदल गई है. सरकार के नए नियम लागू होते ही मनी गेम्स पर सीधा बैन लग गया है और नियम तोड़ने पर जेल तक हो सकती है. अगर आप भी ऑनलाइन गेम खेलते हैं, तो जान लें ये नए नियम.

Online Gaming.jpg
1 / 9

देशभर में आज से ऑनलाइन गेमिंग को लेकर नए नियम लागू हो गए हैं. सरकार के Promotion and Regulation of Online Gaming Rules, 2026 लागू होने के बाद अब गेमिंग इंडस्ट्री और यूजर्स दोनों के लिए बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इन नए नियमों का मकसद गेमिंग सेक्टर को व्यवस्थित करना और यूजर्स को सुरक्षित डिजिटल माहौल देना है. अब पूरे देश में एक जैसा सेंट्रलाइज्ड लीगल फ्रेमवर्क लागू होगा, जिससे पहले की तरह राज्यों के अलग-अलग नियमों का कंफ्यूजन खत्म होगा.

विज्ञापन

मनी गेम्स पर पूरी तरह बैन

मनी गेम्स पर पूरी तरह बैन2 / 9

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब पैसे लगाकर खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम्स पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. यानी किसी भी तरह की मनी गेमिंग अब गैरकानूनी मानी जाएगी.(AI Generated Image)

विज्ञापन

नियम तोड़े तो सख्त सजा

नियम तोड़े तो सख्त सजा3 / 9

अगर कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है. बार-बार नियम तोड़ने पर 3 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लग सकता है.(AI Generated Image)

विज्ञापन करने पर भी भारी जुर्माना

विज्ञापन करने पर भी भारी जुर्माना4 / 9

अगर कोई व्यक्ति या कंपनी ऑनलाइन पेड गेमिंग का प्रचार करती है, तो उसके लिए और भी सख्त सजा तय की गई है. इसमें 5 साल तक की जेल और 2 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.(AI Generated Image)

विज्ञापन

तीन कैटेगरी में बंटे गेम्स

तीन कैटेगरी में बंटे गेम्स5 / 9

नए नियमों के तहत ऑनलाइन गेम्स को तीन हिस्सों में बांटा गया है- E-sports, Online Social Games और Online Money Games. हर कैटेगरी के लिए अलग नियम तय किए गए हैं.(AI Generated Image)

E-sports और सोशल गेम्स को छूट

E-sports और सोशल गेम्स को छूट6 / 9

E-sports में प्रोफेशनल और स्किल बेस्ड गेम्स आते हैं, जबकि Online Social Games में एंटरटेनमेंट और लर्निंग वाले गेम्स शामिल हैं. ये दोनों कैटेगरी फिलहाल सुरक्षित और अनुमति वाली मानी गई हैं.(AI Generated Image)

विज्ञापन

सेंट्रल अथॉरिटी तय करेगी कैटेगरी

सेंट्रल अथॉरिटी तय करेगी कैटेगरी7 / 9

किस गेम को किस कैटेगरी में रखना है, इसका फैसला अब एक केंद्रीय प्राधिकरण करेगा. इससे गेम्स की सही पहचान और निगरानी आसान होगी. (AI Generated Image)

गेमर्स के लिए नए सेफ्टी फीचर्स

गेमर्स के लिए नए सेफ्टी फीचर्स8 / 9

नए नियमों में यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एज वेरिफिकेशन, टाइम लिमिट कंट्रोल, पैरेंटल कंट्रोल और शिकायत निवारण सिस्टम को जरूरी बनाया गया है. (AI Generated Image)

विज्ञापन

लत और नुकसान पर लगेगी रोक

लत और नुकसान पर लगेगी रोक9 / 9

इन बदलावों से गेमिंग की लत को कम करने और आर्थिक नुकसान से बचाने में मदद मिलने की उम्मीद है. अब गेमिंग ज्यादा सुरक्षित और नियंत्रित माहौल में होगी. (AI Generated Image)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन