भारत में सेफ नहीं हैं ये iPhone, iPad! सरकार ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
क्या आपका iPhone या iPad सच में सुरक्षित है? सरकार की नई चेतावनी ने यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है. जिसके मुताबिक कई Apple डिवाइस हैकर्स के निशाने पर हैं और उन पर डेटा लीक का खतरा मंडरा रहा है.

अगर आप iPhone या iPad इस्तेमाल करते हैं और इन्हें पूरी तरह सुरक्षित मानते हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. भारत में कुछ Apple डिवाइस फिलहाल जोखिम में बताए गए हैं. केंद्र सरकार ने Apple डिवाइस में एक गंभीर सिक्योरिटी खामी को लेकर चेतावनी जारी की है. यह एडवाइजरी CERT-In यानी भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम की ओर से आई है. (AI Generated image)
किन डिवाइस पर है खतरा
2 / 7रिपोर्ट के मुताबिक, iOS और iPadOS के पुराने वर्जन पर चलने वाले iPhone और iPad ज्यादा जोखिम में हैं. खासतौर पर 18.7.8 और 26.4.2 से पहले के वर्जन असुरक्षित माने गए हैं. जिन यूजर्स ने अपने डिवाइस को अपडेट नहीं किया है, उनके लिए खतरा ज्यादा है. ऐसे डिवाइस हैकर्स के आसान निशाने बन सकते हैं और डेटा लीक होने की संभावना बढ़ जाती है. (Photo-Freepik)
हैकर्स क्या कर सकते हैं
3 / 7साइबर एजेंसी के अनुसार, इस खामी का फायदा उठाकर कोई भी रिमोट हमलावर डिवाइस में मौजूद संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बना सकता है. (Photo-Freepik)
हाई सीवियरिटी’खामी क्यों है खतरनाक
4 / 7इस समस्या को ‘हाई सीवियरिटी’ कैटेगरी में रखा गया है. इसका मतलब है कि यह खामी यूजर्स, कंपनियों और आईटी सिक्योरिटी टीम्स सभी के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है. यह समस्या Apple की नोटिफिकेशन सर्विस में मौजूद एक लॉगिंग इश्यू से जुड़ी है, जहां कुछ नोटिफिकेशन डिलीट होने के बाद भी डिवाइस में सेव रह सकते हैं. (Photo-Freepik)
डेटा लीक कैसे हो सकता है
5 / 7अगर किसी को आपके डिवाइस का एक्सेस मिल जाता है, तो वह इन सेव नोटिफिकेशन के जरिए आपके मैसेज, अलर्ट या ऐप से जुड़ी जानकारी देख सकता है. (Photo-Freepik)
किन यूजर्स को ज्यादा खतरा
6 / 7जिन लोगों के फोन में पर्सनल या संवेदनशील जानकारी होती है, उनके लिए यह खतरा और भी ज्यादा गंभीर हो सकता है. (Photo-Freepik)
सुरक्षित रहने के लिए क्या करें
7 / 7इस समस्या से बचने के लिए Apple ने सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिए हैं. यूजर्स को तुरंत अपने डिवाइस को लेटेस्ट iOS या iPadOS वर्जन पर अपडेट करना चाहिए, ताकि डेटा सुरक्षित रह सके. (Photo-Freepik)



















