हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

AC Tips: इस कारण ठंडी हवा देना बंद कर देता है Air Conditioner, जानकर ऐसे पाएं राहत 

AC Cooling Problem Reason: अगर आपका भी एयर कंडीशनर सही से कमरा ठंडा नहीं कर रहा है, तो इसके पीछे की वजह जानकर आप कमरे को ठंडा कर सकता है, आइए जानते हैं किस कारण एसी कमरा ठंड करना बंद कर देता है?

विज्ञापन
AC से कमरा ठंडा करने के टिप्स

AC Not Cooling Properly: गर्मी के चलते क्या आपका भी हाल, बेहाल है? तपती गर्मी से बचने के लिए क्या आप भी एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं? एयर कंडीशनर को चलाने के बाद भी आपके कमरा ठंडा नहीं हो रहा है? इसी साल आपने नया एयर कंडीशनर खरीदा, लेकिन अब वो नई जैसी कूलिंग नहीं दे रहा है? तो इन सबकी वजह AC का खराब होना नहीं बल्कि उसमें गंदगी जमना भी हो सकता है। जी हां, अगर आपके AC ने कमरे को शिमला जैसा ठंडा करने की जगह राजस्थान जैसा गर्म करने का काम करना शुरू कर दिया है, तो समझ लीजिए कि आपके AC का फिल्टर कुछ संकेत दे रहा है।

ये है AC के कूलिंग न करने की वजह

वैसे तो एयर कंडीशनर के न चलने की कई वजह हो सकती हैं, लेकिन इनमें से एक आम वजह AC की सर्विस न करना भी शामिल है। AC को नए जैसे बनाने के लिए समय-समय पर उसकी सर्विस जरूर करवानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो AC ठंडी हवा कम देने लगता है।

इंडोर फिल्टर को करें क्लीन

एयर कंडीशनर के इनडोर फिल्टर को साफ करने के बाद बेहतर कूलिंग हो सकती है। इसे आप चाहें तो खुद भी आसानी से साफ कर सकते हैं। अगर खुद नहीं करना चाहते तो AC सर्विस करने वालों से संपर्क कर सकते हैं। फिल्टर को साफ करने के लिए पहले उसे बाहर निकालना होगा और देखना होगा कि उसमें कितनी गंदगी जमी है।

ये भी पढ़ें- AC चलाने पर भी आएगा कम बिजली बिल! सरकार ने दी ये Advice

AC फिल्टर को निकालकर करें वॉश

एयर कंडीशनर के फिल्टर को साफ करने के लिए आपको उसकी जाली को निकालना होगा। इसके बाद किसी ब्रश की मदद से उसे साफ करना होगा। साफ करने के बाद उस जाली को सुखा लें और फिर से उसे लगा दें। आप जब एसी चलाएंगे तो देखेंगे कि एसी की हवा अब पहले से ज्यादा ठंडी हवा दे रही है। पहले से बेहतर कूलिंग का एहसास हो सकेगा। अगर फिर भी एसी की कूलिंग में खास बदलाव न लगे तो एक बार आउटडोर यूनिट को भी साफ कर लें। अगर उसके बाद भी कूलिंग नहीं हो रही है तो आप अपनी एयर कंडीशनर की कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- यहां मिल रहा है सबसे सस्ते में 5 Star AC

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें