गर्मी का बैंड बजाने आ गई AC वाली जैकेट, कीमत जानकर आप भी कर देंगे ऑर्डर

AC Jacket Price in India : क्या आप भी गर्मी से परेशान हो गए हैं तो आज हम आपको एक ऐसी जैकेट के बारे में बताएंगे जो गर्मी की बैंड बजा देगी। हाल ही में गुरुग्राम पुलिस को भी ऐसी जैकेट मिली है। चलिए इसके बारे में जानें…

AC Jacket Price in India
विज्ञापन

AC Jacket Price in India: देश में इतनी गर्मी पड़ रही है कि 1 मिनट भी AC वाले कमरे से बाहर निकलने का मन नहीं करता। कुछ जगह तो तापमान 46 डिग्री के पार बना हुआ है। ऐसे में अगर मम्मी कुछ बाहर से लाने के लिए कह दे तो लगता है किसी ने जान मांग ली हो। धूप इतनी तेज है कि अगर आज धरती पर ‘कोई मिल गया’ वाला ‘जादू’ होता तो वो भी धूप में काला पड़ गया होता।

गर्मी ने आज हर किसी को रुला रखा है लेकिन क्या आप जानते हैं मार्केट में अब AC वाले जैकेट भी आ गई है। AC वाली जैकेट? सुनने में कितना जबरदस्त लग रहा है। जी हां, हाल ही में हरियाणा पुलिस के जवानों को ऐसी ही AC वाली जैकेट मिली है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

Advertisment

ट्रैफिक पुलिस को मिली जैकेट

दरअसल सरकार ने झुलसा देने वाली गर्मी में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा की गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस को एसी वाली जैकेट दी गई है। वहीं, गुरुग्राम के ASP ट्रैफिक सुखबीर सिंह ने बताया है कि ट्रैफिक पुलिस के जवान दिनभर सड़कों पर रहते हैं ऐसे में उनको दी गई ये जैकेट इस गर्मी से कुछ राहत देगी। बता दें कि ये जैकेट अभी केवल सैंपल के तौर पर दी जा रही हैं।

Air-Conditioned Jacket

कहां से खरीदें ये AC वाली जैकेट?

वहीं, अगर आप भी इस जैकेट को खरीदना चाहते हैं तो brrf.in से इसे खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि इसकी कीमत भी काफी कम है। इस जैकेट की खासियत की बात करें तो आप इसे पहन कर पांच घंटे तक बॉडी टेम्परेचर को 3-4 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकते हैं। जैकेट को खास तोर पर शरीर के ऊपरी हिस्से को ठंडा रखने के लिए तैयार किया गया है।

विज्ञापन

कितनी है इस AC जैकेट की कीमत?  

कंपनी ने इसमें कुछ फैन भी फिट किए हैं जो पांच घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं। हालांकि आप इसे आसानी से रिचार्ज भी कर सकते हैं। ऑनलाइन वेबसाइट पर इस AC जैकेट की कीमत 3,599 रुपये है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ