AC Cooling Problem in Monsoon: बारिश के बाद AC ने ठंडी हवा देना कर दिया है एकदम कम? जानिए क्या हो सकते हैं इसके बड़े कारण

मानसून में अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि बारिश के बाद उनके घर में लगा AC पहले की तरह अच्छी कूलिंग नहीं कर रहा है. जिस कारण बड़े खर्चे का डर सताने लगता है. आइए जानते हैं क्या है वजह और कैसे इसे ठीक किया जा सकता है.

How Dry Mode Works In Inverter AC

बारिश में AC ठंडक क्यों नहीं देता है? (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • मानसून में AC की कूलिंग कम महसूस होने का सबसे बड़ा कारण हवा में बढ़ी हुई नमी (Humidity) और गलत मोड का इस्तेमाल हो सकता है.
  • गंदा एयर फिल्टर, इवेपोरेटर कॉइल पर बर्फ जमना और आउटडोर यूनिट के आसपास गंदगी जमा होना भी कूलिंग घटने की प्रमुख वजह हैं.

मानसून में AC का इस्तेमाल करने वालों के बीच कूलिंग को लेकर शिकायत काफी आम हो गया है. लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि आखिर क्या कारण है कि जैसे ही बाहर का मौसम अच्छा होता है और बारिश होती है, तो घर में लगा एसी नखरे करने लगता है, यानी कूलिंग पहले की तरह नहीं देता. वहीं, जब कई दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने लगती है, तो एसी अच्छी कूलिंग देने लगता है. इस तरह की समस्या से लोगों के मन में डर रहता है कि कहीं कोई भारी खर्चा को होने वाला नहीं है? आइए इस स्टोरी में समझते हैं सभी वजहों को आसान शब्दों में.

विज्ञापन

बारिश के मौसम में क्यों AC ठीक से काम नहीं करता?

मानसून आते ही मौसम में नमी (Humidity) काफी बढ़ जाती है. इसी कारण लोगों को लगने लगता है कि एसी खराब हो गया है, लेकिन वजह ये होती है कि एसी का काम करने का तरीका बदल गया होता है. दरअसल, बारिश के मौसम में AC को मौसम के हिसाब से सही सेटिंग के साथ इस्तेमाल नहीं किया जाए, तो AC कमरे में ठंडक ठीक से नहीं दे पाता है और उमस बनी रहती है. इसलिए जरूरी है कि मौसम के अनुसार AC का सही इस्तेमाल करें, ताकि बिजली की भी बचत हो और कूलिंग भी बरकरार रहे.

विज्ञापन

कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती?

गर्मी के दिनों में ‘Cooling Mode’ सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है, क्योंकि भीषण गर्मी के दौरान हवा गर्म और सूखी होती है. ऐसे में यह मोड काफी राहत देने का काम करता है. लेकिन बारिश के मौसम में हवा में नमी काफी बढ़ जाती है. इस स्थिति में तापमान कम करने से राहत नहीं मिलती, क्योंकि उमस बनी रहती है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि मानसून के दौरान जरूरत के अनुसार Dry Mode का इस्तेमाल करना चाहिए. यह मोड कमरे की अतिरिक्त नमी को कम करता है, जिससे वातावरण ज्यादा आरामदायक महसूस होता है.

गंदा एयर फिल्टर और कॉइल भी बन सकते हैं कूलिंग बिगड़ने की वजह

अगर लंबे समय से आपने अपने AC की सर्विस नहीं कराई है, तो एयर फिल्टर में धूल और गंदगी जमा हो सकती है. इससे हवा का प्रवाह कम हो जाता है और इवेपोरेटर कॉइल पर जरूरत से ज्यादा ठंडक बनने लगती है. कई बार कॉइल पर बर्फ जम जाती है, जिससे हवा का रास्ता रुक जाता है और कमरे में जरूरत के हिसाब से कूलिंग नहीं पहुंच पाती. बारिश के मौसम में नमी ज्यादा होने के कारण यह समस्या और बढ़ सकती है. इसलिए समय-समय पर फिल्टर की सफाई और AC की सर्विस कराना जरूरी है.

विज्ञापन

आउटडोर यूनिट की सफाई भी जरूरी

एयर कंडीशनर का आउटडोर यूनिट भी कूलिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. बारिश के दौरान इसके आसपास पानी, कीचड़, पत्तियां या अन्य गंदगी जमा हो सकती है. अगर आपका आउटडोर यूनिट ठीक से गर्मी बाहर नहीं निकाल पाएगा, तो पूरा AC का सिस्टम प्रभावित हो सकता है. इसका सीधा असर कूलिंग पर पड़ता है और बिजली की खपत भी बढ़ सकती है और कूलिंग कम मिलती है. इसलिए समय-समय पर आउटडोर यूनिट के आसपास की जगह साफ रखें.

बारिश में वोल्टेज फ्लक्चुएशन भी एक कारण

मानसून के दौरान कई जगहों पर बिजली की सप्लाई में उतार-चढ़ाव होना आम बात है. लेकिन अचानक तेज वोल्टेज आने पर अगर AC बिना स्टेबलाइजर के चल रहा हो, तो उसके अंदर मौजूद कंप्रेसर, कैपेसिटर या फैन मोटर जैसे जरूरी पार्ट्स प्रभावित हो सकते हैं. कई बार इन पार्ट्स में खराबी आने के बाद AC चलता तो है, लेकिन पर्याप्त कूलिंग नहीं देता. इसलिए अगर आपके इलाके में बिजली बार-बार कटती होती है या वोल्टेज कंट्रोल में नहीं रहता है, तो अच्छी क्वालिटी वाला स्टेबलाइजर इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

इन चीजों पर दिया ध्यान तो नहीं होंगे परेशान

कुल मिलाकर बात इतनी है कि, अगर आप चाहते हैं कि बारिश के मौसम में भी AC पूरी क्षमता से काम करे, तो कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. समय पर सर्विस कराएं, एयर फिल्टर की जरूरत के अनुसार, सफाई करें, जरूरत पड़ने पर Dry Mode का इस्तेमाल करें और आउटडोर यूनिट के आसपास पानी या गंदगी जमा न होने दें. साथ ही वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचाव के लिए स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें.

मुख्य निष्कर्ष:- बारिश के मौसम में AC की कूलिंग कम होना हमेशा किसी बड़ी खराबी का संकेत नहीं होता. सही मोड का इस्तेमाल, समय पर सर्विसिंग, फिल्टर और आउटडोर यूनिट की सफाई और वोल्टेज से सुरक्षा जैसी छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप मानसून में भी बेहतर कूलिंग का ले सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ