गर्मी में AC हमारे लिए सबसे बड़ी राहत बन जाता है लेकिन अगर इसकी समय पर सर्विसिंग न हो या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में कोई खराब होतो यही मशीन खतरनाक भी हो सकती है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ऐस ही एक हादसा हुआ. PIMS अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई. शुरुआती रिपोर्टों में सामने आया कि आग AC के कंप्रेसर में धमाके के बाद लगी. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन ऐसे में यह समझना जरूरी है कि AC में आग या कंप्रेसर फटने की नौबत क्यों आती है और इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
AC का कंप्रेसर आखिर फटता क्यों है?
AC का कंप्रेसर रेफ्रिजरेंट को कंप्रेस करके पूरे कूलिंग सिस्टम को चलाने में अहम भूमिका निभाता है. इसे आसान भाषा में इसे एसी का मेन पावर यूट भी समझ सकते हैं. कंप्रेसर के अंदर बहुत ज्यादा दबाव और तापमान बनता है. अगर सिस्टम में कोई खराबी आ जाए, कंप्रेसर जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए, रेफ्रिजरेंट का प्रेशर असामान्य हो जाए या इलेक्ट्रिकल फॉल्ट हो जाए तो कंप्रेसर पर दबाव बढ़ सकता है. ऐसी स्थिति में कंप्रेसर खराब होने के साथ आग या धमाके जैसी गंभीर घटना का खतरा पैदा हो सकता है.
भीषण गर्मी में खतरा ज्यादा
ज्यादातर इस तरही घटनाएं भीषण गर्मी में ज्यादा सामने आती है. क्योंकि कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है और AC लंबे समय तक लगातार चलाए जा रहे हैं. ऐसे में कंप्रेसर, कैपेसिटर, मोटर और दूसरे इलेक्ट्रिकल पार्ट्स पर लगातार लोड रहता है और एसी के घटने की संभावना हो सकती है.
गंदा फिल्टर और कॉइल भी बन सकते हैं वजह
AC के फिल्टर और कॉइल में धूल जमा होना भी मशीन के लिए परेशानी पैदा कर सकता है. फिल्टर गंदा होने पर हवा का प्रवाह कम हो जाता है. इसके बाद कमरे को ठंडा करने के लिए एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे सिस्टम पर एक्सट्रा लोड पड़ता है और कंप्रेसर ज्यादा गर्म हो सकता है. सलिए सिर्फ AC की बाहरी सफाई करना काफी नहीं है, अंदर के जरूरी हिस्सों की सफाई भी समय-समय पर होनी चाहिए.
गैस लीक होने पर क्या खतरा है?
AC में इस्तेमाल होने वाली रेफ्रिजरेंट गैस का रिसाव भी गंभीर समस्या बन सकता है. कुछ आधुनिक रेफ्रिजरेंट गैसें ज्वलनशील हो सकती हैं. अगर गैस लीक होकर किसी स्पार्क या आग के स्रोत के संपर्क में आती है तो आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए AC से गैस लीक होने का संदेह हो तो उसे खुद ठीक करने की कोशिश करने के बजाय तकनीशियन से जांच करवानी चाहिए.
ये भी पढ़ें- आखिर ऊंची-ऊंची बिल्डिंग्स के टॉप फ्लोर पर ही क्यों फटता है AC? जान लें ये 4 कारण
वोल्टेज ऊपर-नीचे होने से भी खतरा
कई जगह वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या देखने को मिलती है. बार-बार वोल्टेज ऊपर नीचे होने से AC के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, कैपेसिटर और कंप्रेसर पर असर पड़ सकता है. लगातार ऐसी स्थिति बनी रहे तो AC में खराबी आने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए जहां वोल्टेज की समस्या ज्यादा रहती है, वहां सही क्षमता वाले वोल्टेज प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना मददगार हो सकता है.
AC खराब होने से पहले देता है ये संकेत
AC में बड़ी समस्या आने से पहले कई बार कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं. अगर AC से जलने जैसी गंध आ रही है, वायर या प्लग गर्म हो रहा है, बार-बार स्पार्किंग हो रही है, मशीन से असामान्य आवाज आ रही है या अचानक कूलिंग कम हो गई है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे समय AC को बंद करके किसी सही टेक्नीशियन से इसकी जांच करवाना बेहतर है.
साल में एक बार जरूर कराएं सर्विस
AC को सुरक्षित रखने के लिए गर्मी शुरू होने से पहले इसकी पूरी सर्विस कराना सबसे जरूरी है. केवल एयर फिल्टर साफ करना पर्याप्त नहीं है. सर्विस के दौरान वायरिंग, कंप्रेसर, कैपेसिटर, ड्रेनेज सिस्टम और रेफ्रिजरेंट गैस के प्रेशर की भी जांच होनी चाहिए. अगर किसी पार्ट में खराबी मिलती है तो उसे समय रहते ठीक कराना चाहिए।
पुराने AC की वायरिंग जरूर जांचें
अगर घर में AC 8 से 10 साल या उससे ज्यादा पुराना है तो उसकी वायरिंग और इलेक्ट्रिकल कनेक्शन की खास तौर पर जांच करवानी चाहिए पुरानी या खराब वायरिंग गर्म होकर शॉर्ट सर्किट और आग का कारण बन सकती है. AC कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर वायरिंग या इलेक्ट्रिकल कनेक्शन में खराबी है तो उसे लगातार चलाना जोखिम भरा हो सकता है.
AC को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
AC को लगातार लंबे समय तक चलाने से बचें, खासकर अगर मशीन में पहले से कोई समस्या दिखाई दे रही हो. फिल्टर और कॉइल को साफ रखें और गर्मी शुरू होने से पहले पूरी सर्विस करवाएं. जलने की गंध, स्पार्किंग, असामान्य आवाज या वायर गर्म होने जैसे संकेत मिलने पर तुरंत AC बंद कर दें.ससे AC की खराबी को बड़ी दुर्घटना में बदलने से रोकने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- AC फटने से लगी भयानक आग, 15 नवजातों ने तोड़ा दम, इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में हादसे से मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 hr agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
3 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
5 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
18 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
22 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines