AC फटने से लगी भयानक आग, 15 नवजातों ने तोड़ा दम, इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में हादसे से मचा हड़कंप

पाकिस्तान के इस्लामाबाद के मशहूर अस्पताल में बड़ा हादसा हुआ है. यह चाइल्ड वार्ड का एसी फटने से आग लगी, जिसमें झुलसने और दम घुटने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई है. हादसे का पता चलते ही पुलिस, अस्पताल और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया.

AC Blast | PIMS Hospital | Pakistan

एसी का कंप्रेसर फटने से जोरदार धमाके के साथ आग लगीण् (Credit- AI)

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज सुबह भयानक हादसा हुआ. इस्लामाबाद के मशहूर पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लग गई थी. आग वार्ड में लगे एयर-कंडीशनर (AC) का कंप्रेसर फटने से लगी थी, जिसमें झुलसने और दम घुटने से वार्ड में भर्ती 15 नवजात बच्चों की मौत हुई गई. वहीं वार्ड का स्टाफ सिर्फए का नवजात को बचा पाया. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन एक बार तो आग लगने की खबर फैलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया था. पुलिस और जिला प्रशासन के हाथ-पैर भी फूल गए थे.

विज्ञापन

हादसे की जांच के आदेश जारी, जानें कौन करेगा‌?

बता दें कि शहबाज शरीफ सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. इस्लामाबाद जिला प्रशासन ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का ऐलान किया है, जो हादसा होने के सही कारणों का पता लगाएगी. बता दें कि करीब 140 एकड़ में फैला PIMS इस्लामाबाद का सबसे बड़ा अस्पताल है. इसमें 1300 बेड हैं और इसके अंदर लोगों को 27 से ज्यादा बीमारियों का इलाज मिलता है. PIMS में देशभर में मेडिकल सेंटर भी खुले हुए हैं. इनमें इस्लामाबाद अस्पताल, चिल्ड्रन्स अस्पताल, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर, बर्न केयर सेंटर और कार्डियक सेंटर शामिल हैं.

विज्ञापन

आवेरहीट के कारण कंप्रेसर फेल होकर फट सकता

बता दें कि PIMS अस्पताल के चिल्ड्रन्स वार्ड में नवजात बच्चों का इलाज होता है और NICU की सुविधा भी दी जाती है. वहीं मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर में गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के रुकने की व्यवस्था है. अस्पताल की फायर सेफ्टी और नवजातों की सुरक्षा व्यवस्था पर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. जबकि एसी का कंप्रेसर फटने का कारण उसका ओवरहीट होना हो सकता है, जिस वजह से दबाव बढ़ने पर कंप्रेसर फेल होकर फट गया. खराब वायरिंग, ढीले कनेक्शन या ओवरलोडेड सॉकेट कारण बिजली का लोड बढ़ने की वजह से शॉर्ट सर्किट हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ