5G Smartphones Deals: नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं? अगर हां, तो जाहिर है कि आप भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले 5जी फोन को लेने की सोच रहे होंगे? अगर ऐसा ही कोई प्लान है तो आप अपनी लिस्ट में कुछ 5जी फोन को शामिल कर सकते हैं। इन दिनों चल रही सेल का फायदा उठाकर फोन को असल कीमत से काफी कम में खरीद भी सकते हैं। आज हम आपको ऐसे 5जी फोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें असल कीमत से कम में खरीदा जा सकता है।
सैमसंग से लेकर रेडमी के फोनों पर बंपर छूट का फायदा मिल रहा है। इस फायदे को उठाते हुए आप 5जी फोन को सस्ते (Cheapest 5G Smartphones) में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन फोन पर कितनी छूट मिल रही है?
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Samsung Galaxy F13 Price & Discounts
सैमसंग गैलेक्सी एफ13 को आप असल कीमत से कम में खरीद सकते हैं। इस फोन का 64 GB + 4 GB RAM वेरिएंट 6800 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 14,999 रुपये की जगह 8,199 रुपये में लिस्ट किया गया है। Samsung Axis Bank Infinite क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप 10 प्रतिशत छूट का फायदा पा सकते हैं। जबकि, Flipkart Axis Bank Card 5% का कैशबैक दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card खो गया है तो मिनटों में करें डाउनलोड, जानिए आसान तरीका
POCO M6 Pro 5G Price & Discounts
पोको एम6 प्रो 5जी की कीमत 16,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसे कम कीमत के साथ बेचा जा रहा है। फोन पर सीधा 5000 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है। पोको एम6 प्रो को आप बिना किसी ऑफर के भी सिर्फ 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा कार्ड ऑफर्स के जरिए डिस्काउंट पा सकते हैं। EMI लेनदेन करने पर Axis Bank Credit Card का इस्तेमाल करके आप 10 प्रतिशत छूट का फायदा पा सकते हैं। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card और Citi Credit Card से पेमेंट करके भी 10 प्रतिशत छूट का फायदा मिल सकेगा।
Redmi Note 12 Pro 5G Price & Discounts
रेडमी नोट 12 प्रो 5जी को आप 27,999 रुपये की जगह 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर ये फोन सीधा 21 प्रतिशत छूट के साथ लिस्टेड है। इस पर भी बैंक ऑफर भी उपलब्ध है जिसके तहत आप चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करके 3000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। रेडमी नोट 12 प्रो 5जी पर 19,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है, जिसका फायदा आप पुराने फोन को बदलकर उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Apple iPhone 13 और iPhone 14 पर ऑफर्स की लहर; यहां मिल रही है हजारों की छूट
Motorola Edge 40 Price & Discounts
मोटोरोला एज 40 को आप 34,999 रुपये की जगह 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर सीधा 22% तक की छूट मिल रही है। बैंक ऑफर के तहत आप Canara Bank Credit Card से पेमेंट करके 10% की छूट पा सकते हैं। Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करके आप 5% तक की छूट पा सकते हैं। इस फोन पर 17,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर का बेनिफिट पाया जा सकता है।
वीडियो में देखिए 20 हजार से कम कीमत के 5जी फोन (5G Smartphones under 20K)
Realme GT 2 Pro Price & Discounts
रियलमी जीटी 2 प्रो का 12GB + 256GB वेरिएंट आप 34,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 66,999 रुपये की जगह 32,999 रुपये है। इसे आप बैंक और एक्सचेंज छूट के साथ सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन पर 5 प्रतिशत तक का डिस्काउंट Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करके पाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines