Aadhaar Card खो गया है तो मिनटों में करें डाउनलोड, जानिए आसान तरीका
Aadhaar Card Download Easy Process: क्या आप भी आधार कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप इसके लिए आसान तरीका अपना सकते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Aadhaar Card Download Easy Process: “आधार कार्ड” एक ऐसा दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल प्राइवेट और सरकारी कामों के लिए किया जाता है। भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड को एक पहचान के तौर पर जाना जाता है। स्कूल में एडमिशन करवाना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो या फिर अन्य तरह की सुविधाओं का फायदा उठाना हो, इन सबके लिए आधार कार्ड जरूरी हो गया है। इसलिए अगर आधार कार्ड कहीं खो जाए या जरूरत पड़ने पर साथ न हो तो समस्या खड़ी हो सकती है।
आधार कार्ड का खोना आपका बड़ा नुकसान भी करवा सकता है, लेकिन इसे हासिल करना भी मुश्किल नहीं है। आप आसानी से घर बैठे आधार कार्ड को डाउनलोड (Aadhar Kaise Download Kare) कर सकते हैं। आज हम आपको आधार कार्ड को डाउनलोड करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए मिनटों में आप अपने फोन में आधार कार्ड हासिल कर सकेंगे।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
How to Download Aadhaar Card Online?
आधार कार्ड को आप संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट में लॉगिन करना होगा और फिर आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आधार कार्ड को ऑनलाइन तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस आप नीचे दी गई वीडियो के माध्यम से समझ सकते हैं।
Aadhaar Card Download Step by Step Process in Hindi
आप चाहें तो फोन में mAadhaar App को डाउनलोड करके भी e-Aadhaar कार्ड हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में mAadhaar App इंस्टॉल करना होगा और फिर लॉगिन करके आप आधार कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे। आइए आपको वीडियो के जरिए बताते हैं कि कैसे आप mAadhaar App से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: