हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Samsung से लेकर LG तक, 50 इंच के Smart TV हुए सस्ते; यहां मिल रही है भारी छूट

50 inch Smart TV Lowest Price: अगर आप भी 50 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं तो सैमसंग से लेकर एलजी के टीवी को भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। आइए टीवी पर मिल रही डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
50 inch Smart TV पर भारी छूट

50 inch Smart TV Lowest Price: घर से डब्बा टेलीविजन हटाने का सोच रहे हैं या आप भी छोटी स्क्रीन पर फिल्म या वेब सीरीज का आनंद नहीं उठाना चाहते हैं? तो 45 इंच, 50 इंच या 55 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच सकते हैं। वहीं, अगर जेब बड़ी स्क्रीन के स्मार्ट टीवी को खरीदने की इजाजत न दें तो आप बिना कोई चिंता के सेल का फायदा उठा सकते हैं और अपने घर बड़ी स्क्रीन का टीवी लेकर आ सकते हैं। Samsung से लेकर LG तक के स्मार्ट टीवी 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ मिल सकते हैं।

यहां 50 इंच के Smart TV हुए सस्ते

फ्लिपकार्ट पर 50 इंच का स्मार्ट TV असल कीमत से कम में मिल रहा है। यहां अलग-अलग कंपनी के स्मार्ट टीवी भारी छूट के साथ मिल रहे हैं। कीमत पर डिस्काउंट के अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। ऐसे में स्मार्ट टीवी और भी सस्ता हो सकता है। आइए कुछ सस्ते 50 इंच के स्मार्ट टीवी के बारे में जानते हैं।

LG 50 inch Smart TV

एलजी का स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर 50 इंच का LG UR75 टीवी 45% छूट के साथ मिल रहा है। इस अल्ट्रा HD (4K) LED स्मार्ट WebOS TV 2025 एडिशन को सस्ते में खरीद सकते हैं। इसे 69,990 रुपये की जगह 37,990 रुपये में बेचा जा रहा है। एक बेहतरीन अनुभव के लिए टीवी के साथ AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। आप इस स्मार्ट टीवी को बैंक और एक्सचेंज छूट के तहत सस्ते में खरीद सकते हैं। पुराना टीवी बदलने पर 5,400 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, टर्म्स एंड कंडीशन्स लागू होंगे।

विज्ञापन

Samsung 55 inch TV

सैमसंग का स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट पर 55 इंच का टीवी छूट के साथ लिस्टेड है। सैमसंग क्रिस्टल 4K विस्टा नामक 50 इंच अल्ट्रा एचडी एलईडी स्मार्ट टीवी 54,900 रुपये की जगह 41,990 रुपये में मिल रहा है। एक स्पेशल प्राइस के साथ इस टीवी को सेल किया जा रहा है। पुराने टीवी को एक्सचेंज करने पर 7,900 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इस पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है जिससे कीमत पर अधिक छूट प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- iPhone 15 को खरीदना हुआ सस्ता, यहां मिल रही है 5000 रुपये तक की छूट

विज्ञापन

Xiaomi 50 inch Smart TV

शाओमी का 50 इंच वाला स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट पर छूट मिल रही है। शाओमी एक्स सीरीज 50 इंच अल्ट्रा एचडी टीवी 33 प्रतिशत छूट के साथ मिल रहा है। 44,999 रुपये की कीमत की जगह 29,999 रुपये में शाओमी एक्स सीरीज टीवी को खरीद सकते हैं।

Acer Smart TV

एसर का 50 इंच वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं तो इसके V Pro Series के अल्ट्रा एचडी टीवी को 67,999 रुपये की जगह 30,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत पर 54 प्रतिशत की छूट मिल रही है। UPI पेमेंट करने पर 1500 रुपये का ऑफ प्राप्त कर सकते हैं। BOBCARD से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इस पर 6,900 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में पुराना टीवी बदलकर आप डिस्काउंट प्राप्तकर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Flipkart पर मिलेगा उधार, RBI के ठप्पे के बाद ऐसे ले सकेंगे Personal Loan; जानें प्रोसेस और जरूरी दस्तावेज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola