News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
iPhone 15 Price Discount and Offers: इस साल 2025 एप्पल का लेटेस्ट मॉडल, आईफोन 17 हो सकता है जिसके लॉन्च होने की उम्मीद सितंबर तक की है। हालांकि, इससे पहले मार्केट में उपलब्ध आईफोन सीरीज सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। अगर आप अपने आईफोन को अपग्रेड करने का सोच रहे हैं और अभी तक आईफोन 12 या आईफोन 13 या फिर आईफोन 14 का ही इस्तेमाल कर रहे हैं तो बेहतर ही कि इसे आईफोन 15 या आईफोन 16 में अपग्रेड कर लीजिए।
अगर आईफोन 15 खरीदना है तो आप इसे 5000 रुपये सस्ता खरीद सकते हैं। इसकी कीमत पर अलग-अलग छूट दी जा रही है जो फोन को और भी सस्ता बना सकता है। आइए आईफोन 15 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान आईफोन की कीमत पर छूट दी जा रही है। इसके तहत आप 5000 रुपये से कम कीमत में आईफोन 15 को खरीद सकेंगे। इसका 128GB वेरिएंट 69,900 रुपये की जगह 64,900 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत पर सीधा 7 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के बाद आप भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं।
आईफोन 15 की कीमत पर अधिक छूट चाहिए तो आप बैंक ऑफर्स का भी सहारा ले सकते हैं। पेमेंट करने के दौरान आईफोन 15 पर अतिरिक्त छूट मिल सकती है। Flipkart Axis Bank के क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। इस कार्ड से EMI लेनदेन पर 2000 रुपये का ऑफ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा सभी बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेनदेन पर भी ऑफर उपलब्ध है और ग्राहकों को 3000 रुपये की छूट का फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Flipkart vs Amazon: कहां सबसे सस्ते में मिल रहा है iPhone 16? जानें
सबसे ज्यादा छूट का फायदा अगर चाहिए तो एक्सचेंज बोनस एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आईफोन 15 पर 48,150 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। टर्म्स एंड कंडीशन्स के अनुसार एक्सचेंज किए जा रहे फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए। साथ ही वो फोन लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने वाला होना चाहिए। ऐसे में ग्राहकों को पूरा-पूरा 48,150 रुपये का डिस्काउंट मिल सकेगा। बैंक ऑफर और एक्सचेंज छूट के बाद आईफोन 15 की कीमत काफी कम हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Redmi Note 14 Pro 5G पर भारी छूट, जानें ऑफर्स
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।