News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
50 inch Smart TV Lowest Price: घर से डब्बा टेलीविजन हटाने का सोच रहे हैं या आप भी छोटी स्क्रीन पर फिल्म या वेब सीरीज का आनंद नहीं उठाना चाहते हैं? तो 45 इंच, 50 इंच या 55 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच सकते हैं। वहीं, अगर जेब बड़ी स्क्रीन के स्मार्ट टीवी को खरीदने की इजाजत न दें तो आप बिना कोई चिंता के सेल का फायदा उठा सकते हैं और अपने घर बड़ी स्क्रीन का टीवी लेकर आ सकते हैं। Samsung से लेकर LG तक के स्मार्ट टीवी 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ मिल सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर 50 इंच का स्मार्ट TV असल कीमत से कम में मिल रहा है। यहां अलग-अलग कंपनी के स्मार्ट टीवी भारी छूट के साथ मिल रहे हैं। कीमत पर डिस्काउंट के अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। ऐसे में स्मार्ट टीवी और भी सस्ता हो सकता है। आइए कुछ सस्ते 50 इंच के स्मार्ट टीवी के बारे में जानते हैं।
एलजी का स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर 50 इंच का LG UR75 टीवी 45% छूट के साथ मिल रहा है। इस अल्ट्रा HD (4K) LED स्मार्ट WebOS TV 2025 एडिशन को सस्ते में खरीद सकते हैं। इसे 69,990 रुपये की जगह 37,990 रुपये में बेचा जा रहा है। एक बेहतरीन अनुभव के लिए टीवी के साथ AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। आप इस स्मार्ट टीवी को बैंक और एक्सचेंज छूट के तहत सस्ते में खरीद सकते हैं। पुराना टीवी बदलने पर 5,400 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, टर्म्स एंड कंडीशन्स लागू होंगे।
सैमसंग का स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट पर 55 इंच का टीवी छूट के साथ लिस्टेड है। सैमसंग क्रिस्टल 4K विस्टा नामक 50 इंच अल्ट्रा एचडी एलईडी स्मार्ट टीवी 54,900 रुपये की जगह 41,990 रुपये में मिल रहा है। एक स्पेशल प्राइस के साथ इस टीवी को सेल किया जा रहा है। पुराने टीवी को एक्सचेंज करने पर 7,900 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इस पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है जिससे कीमत पर अधिक छूट प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- iPhone 15 को खरीदना हुआ सस्ता, यहां मिल रही है 5000 रुपये तक की छूट
शाओमी का 50 इंच वाला स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट पर छूट मिल रही है। शाओमी एक्स सीरीज 50 इंच अल्ट्रा एचडी टीवी 33 प्रतिशत छूट के साथ मिल रहा है। 44,999 रुपये की कीमत की जगह 29,999 रुपये में शाओमी एक्स सीरीज टीवी को खरीद सकते हैं।
एसर का 50 इंच वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं तो इसके V Pro Series के अल्ट्रा एचडी टीवी को 67,999 रुपये की जगह 30,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत पर 54 प्रतिशत की छूट मिल रही है। UPI पेमेंट करने पर 1500 रुपये का ऑफ प्राप्त कर सकते हैं। BOBCARD से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इस पर 6,900 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में पुराना टीवी बदलकर आप डिस्काउंट प्राप्तकर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Flipkart पर मिलेगा उधार, RBI के ठप्पे के बाद ऐसे ले सकेंगे Personal Loan; जानें प्रोसेस और जरूरी दस्तावेज
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।