Jio Plan Changes: भारत के टॉप टेलीकॉम ऑपरेटर्स में गिना जाने वाले रिलायंस जियो ने पिछले 2 महीने में अपने कस्टमर्स को कई झटके दिए हैं। जहां एक तरफ कंपनी ने ट्राई के गाइडलाइन के कारण दो वॉयस ओनली प्लान पेश किए, वहीं तीन प्लान को हटा भी दिया। इसके साथ ही कंपनी ने अपने लोकप्रिय 448 रुपये के प्लान को भी बदल दिया है, जिसमें 6GB का डेटा मिलता था। अब इस प्लान की कीमतों के साथ वैलिडिटी में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने दो बूस्टर प्लान की वैलिडिटी को लेकर बड़े बदलाव किए हैं। इन तीन बदलावों ने जियो यूजर्स को बहुत प्रभावित किया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
448 रुपये का प्लान
पहले मिलने वाले 448 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को 6GB का डेटा मिलता था। इसके साथ यूजर को 84 दिनों की वैलिडिटी भी मिलती थी। इसके साथ ही सब्सक्राइबर्स को Zee5, JioCinema Premium, SonyLIV, Lionsgate Play और अन्य सहित कई OTT प्लेटफॉर्म तक भी एक्सेस मिलता था।
हालांकि, अब इस प्लान को 445 रुपये में जियो के एंटरटेनमेंट सेक्शन में जोड़ा गया है, जिसके तहत इसकी वैलिडिटी को घटाकर 28 दिन कर दिया गया है और इसकी कीमत में भी कटौती की गई है। इसके अलावा कंपनी ने इस प्लान में डेटा को भी 2GB तक कम कर दिया है।
बूस्टर प्लान की वैलिडिटी
जैसा कि हम जानते हैं कि पहले जब कोई यूजर 69 रुपये या 139 रुपये का डेटा वाउचर लेता था, तो उसकी वैलिडिटी यूजर के मौजूदा प्रीपेड प्लान के बराबर होती थी। मान लीजिए आपके पास 28 दिन का प्लान बचा है और आपने इन दोनों में से कोई बूस्टर प्लान लिया है तो ऐसे में ये पूरे 28 दिन वैलिड रहते थे। लेकिन अब जियो ने इनकी स्टैंडअलोन वैलिडिटी तय कर दी है, जिससे ये केवल कुछ दिनों तक ही वैलिड रहेंगे।
69 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर को 6GB डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 7 दिन तय कर दी गई है। जबकि 139 रुपये के प्लान के साथ 12GB डेटा का फायदा मिलता है। इस प्लान में भी अब 7 दिनों की ही वैलिडिटी दी जा रही है। हालांकि, अभी भी इस प्लान को यूज करने के लिए आपके पास एक बेसिक प्लान होना जरूरी है।
इसके अलावा जियो के पास 11 रुपये का डेटा वाउचर है, जिसके साथ 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 1 घंटे होती है। वहीं 19 रुपये के डेटा वाउचर में 1 दिन की वैलिडिटी और 1GB डेटा मिलता है।
448 का वॉयस ओनली प्लान
TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे जल्द से जल्द ऐसे प्लान लाएं, जिसमें केवल वॉयस और SMS की सुविधा हो। इन प्लान से उन यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, जो 2G फोन या डुअल सिम का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद जियो ने अपने कस्टमर्स के लिए दो ऐसे प्लान पेश किए, जिसमें केवल वॉयस कॉल और मैसेज का ऑप्शन हो। इसके तहत 448 रुपये का एक प्लान है, जिसकी वैलिडिटी 84 दिन है।
इस प्लान के आने के साथ ही कंपनी ने तीन प्लान को डिस्कंटिन्यू कर दिया था। पहला प्लान 189 रुपये का है जिसमें आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। दूसरा प्लान 479 रुपये का है जिसमें आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस लिस्ट का आखिरी प्लान 1899 रुपये का है जिसमें आपको 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
यह भी पढ़ें-Apple Users के डाटा को खतरा, UK गवर्नमेंट का नया फरमान यूजर्स पर पड़ेगा भारी
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
10 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
12 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
13 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
16 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines