15 अगस्त 2026 को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. इस दिन भारत को आजाद हुए 79 साल पूरे हो जाएंगे और देश आजादी की 80वें साल में प्रवेश करेगा. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के मौक पर लाल किले से होने वाला झंडारोहण और समारोह देखने की इच्छा लगभग हर किसी की होती है. हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सिर्फ VIP लोगों के लिए होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. आम लोग भी यहां जाकर इस खास मौके का हिस्सा बन सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ टिकट बुक करनी होगी. टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से ली जा सकती है.
ऑनलाइन टिकट बुक करना है आसान
अगर आप 15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का समारोह देखना चाहते हैं तो ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद लाल किले के कार्यक्रम के लिए टिकट की उपलब्धता चेक करें. अगर टिकट उपलब्ध है तो बुकिंग का ऑप्शन चुन सकते हैं.
पहले से रजिस्ट्रेशन है तो ऐसे करें लॉगिन
अगर आपने पहले से वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर रखा है तो मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर आगे बढ़ सकते हैं. वहीं अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आपको नया रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन मिलेगा. यहां मांगी गई जानकारी भरकर आपका अकाउंट बनाया जा सकता है.
ID प्रूफ की जानकारी देनी होगी
नए रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको ID प्रूफ, ID नंबर, नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके साथ पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड पासपोर्ट या वोटर ID की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद सब्मिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
ये भी पढ़ें- Jio का बड़ा धमाका! लॉन्च किए 2 नए OTT Pass, 365GB डेटा के साथ मिलेंगे इतने सारे OTT ऐप्स
गलत जानकारी होने पर कैंसिल हो सकता है टिकट
टिकट बुक करतने समय दी गई जानकारी को ध्यान से भरना जरूरी है. खासतौर पर पहचान पत्र से जुड़ी जानकारी में किसी तरह की गलती या गड़बड़ मिलने पर टिकट कैंसिल किया जा सकता है. इसलिए टिकट बुक करने से पहले सभी डिटेल्स और अपलोड किए गए दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें.
ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं टिकट
अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक नहीं करना चाहते हैं तो ऑफलाइन टिकट खरीदने का ऑप्शन भी मौजूद है. इसके लिए दिल्ली में कुछ सरकारी भवनों या स्पेशल काउंटर्स पर जाकर टिकट लिया जा सकता है. इन स्थानों की जानकारी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.
आम लोग भी बन सकते हैं समारोह का हिस्सा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर होने वाला समारोह सिर्फ VIP लोगों तक सीमित नहीं है. आम नागरिक भी जरूरी प्रक्रिया पूरी करके टिकट बुक कर सकते हैं और मौके पर पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस के जश्न का हिस्सा बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें- अब 1601 नंबर से आएगी बिजली-गैस और कूरियर की कॉल, TRAI ने किया बड़ा बदलाव, ऐसे पहचानें असली कॉल
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
5 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
9 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
12 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
15 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
17 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines