Cholesterol Kaise Kam Kare: गंदा कॉलेस्ट्रोल शरीर को कई बीमारियों का घर बना सकता है. यह रक्त धमनियों में जमता है और रक्त प्रवाह को कम करता है. इससे दिल तक और शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक खून सही तरह से नहीं पहुंच पाता और दिल की दिक्कतों की संभावना बढ़ती है सो अलग. ऐसे में डाइटीशियन श्वेता जे पांचाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर करके बताया है कि अमरूद (Guava) एक ऐसा फल है जो कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को कम करने में असर दिखाता है. आप भी जानिए गंदे कॉलेस्ट्रोल (LDL) कम करने के लिए और अच्छा कॉलेस्ट्रोल (HDL) बढ़ाने के लिए अमरूद कैसे फायदेमंद है और इसे किस तरह खाया जा सकता है.
क्या अमरूद कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अच्छा है?
डाइटीशियन श्वेता पांचाल ने बताया कि अगले 3 महीनों में नेचुरली कॉलेस्ट्रोल कम करना है तो आपको हर दिन अमरूद (Amrud) खाना शुरू कर देना चाहिए. इसमें मौजूद लाइकोपीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और सोल्यूबल फाइबर बैड कॉलेस्ट्रोल यानी LDL को कम करता है और HDL यानी अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाता है. अमरूद में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज से रिएक्ट करते हैं और धमनियों में होने वाली प्लाक फॉर्मेशन को कम करते हैं. इसमें मौजूद सोल्यूबल फाइबर गट में मौजूद एक्सेस कॉलेस्ट्रोल को बाइंड करता है और इसे रिएब्जॉर्ब होने से रोकता है.
अमरूद खाने का सही समय क्या है
डाइटीशियन का कहना है कि कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए अमरूद खाने का सही समय है मिड मॉर्निंग या शाम का समय. सुबह नाश्ता कर लेने के बाद 10 से 11 बजे के करीब अमरूद खाया जा सकता है. शाम को 4 बजे इसे स्नैक की तरह खा सकते हैं.
अमरूद खाने का सही तरीका क्या है
अमरूद को सादा खाने की सलाह दे रही हैं डाइटीशियन. इसे किसी तरह के दूध या दुग्ध पदार्थ के साथ नहीं खाना चाहिए. चाय या कॉफी के साथ खासतौर से इसे नहीं खाना चाहिए.
हर दिन अमरूद खाने पर क्या होता है
- डाइटीशियन ने बताया कि हर दिन 1 अमरूद खाने पर शरीर को विटामिन सी की भरपूर मात्रा मिलती है. इससे रक्त धमनियां ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचती हैं जिससे कॉलेस्ट्रोल नहीं जमता है.
- ब्लड शुगर और वजन को नियंत्रित करने में भी अमरूद का असर नजर आता है. अमरूद खाने पर लिपिड लेवल्स बैलेंस्ड रहते हैं और इंसुलिन स्पाइक भी नहीं होता है.
- दिल की सेहत दुरुस्त रखने में भी अमरूद के फायदे नजर आते हैं. यह ब्लड प्रेशर को स्टेडी रखता है.
- फाइबर से भरपूर होने के चलचे इससे गट हेल्थ भी अच्छी रहती है.
यह भी पढ़ें – पथरी को गलाने के लिए क्या खाना चाहिए? आचार्य बालकृष्ण ने कहा किडनी स्टोन में खा लीजिए ये पत्ते, पिघल जाएगी पथरी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
282 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
546 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
693 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
753 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
955 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
997 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1002 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1006 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1010 days agoFact Check: 'ओबीसी वाले ऐसी-तैसी कराएं', सामने आया बाबा रामदेव के वायरल वीडियो का पूरा सच
1015 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines