पैरों पर नीली-बैंगनी धारियां ही नहीं बल्कि ये संकेत भी हो सकते हैं Varicose Veins के लक्षण, स्पेशलिस्ट ने कहा कभी ना करें इग्नोर

Varicose Veins Ke Lakshan In Hindi: वेरिकोज वेन्स के लक्षण कई बार साइलेंट होते हैं और लोग इसे पहचानने में गलती कर देते हैं. ऐसे में वेरिकोज वेन्स स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित कपाड़िया ने बताया है कि किस तरह वेरिकोज वेन्स के कम साधाराण लक्षणों को भी पहचाना जा सकता है.

Varicose Veins

वेरीकोज वेन्स में क्या-क्या लक्षण नजर आते हैं, जानिए यहां.

Varicose Veins Symptoms: पैरों पर नसों का उभरा हुआ दिखना, मकड़ी के जाले की तरह नजर आना, गहरे लाल, नीले या बैंगनी रंग की धारियां का नजर आना और नसों का सूज जाना वेरिकोज वेन्स की दिक्कत कहलाता है. वेरिकोज वेन्स को इग्नोर किया जाए तो इससे नसें हमेशा के लिए डैमेज हो सकता है. ऐसे में वेरिकोज वेन्स की समस्या बढ़ने से पहले ही इसका इलाज (Varicose Veins Treatment) शुरू करना जरूरी होता है. कई बार वेरिकोज वेन्स के लक्षण साइलेंट होते हैं जिन्हें व्यक्ति इग्नोर कर देता है. ऐसे में वेरिकोज वेन्स स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि पैरों पर नीली-बैंगनी धारियां दिखने के अलावा भी वेरिकोज वेन्स के कुछ लक्षण होते हैं जिन्हें पहचाकर वेरिकोज वेन्स का पता लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

वेरिकोज वेन्स के साइलेंट लक्षण | Silent Symptoms Of Varicose Veins

डॉ. सुमित कपाड़िया ने बताया कि कई बार लोगों को लगता है कि वेरिकोज वेन्स होने पर पैरों पर नीली-बैंगनी धारियां ही वेरिकोज वेन्स का लक्षण हैं, जबकि शरीर ऐसे कई संकेत देता है जो बताते हैं कि आपको वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हो गई है. वेरिकोज वेन्स ना पहचानने की गलती वेरिकोज वेन्स के डैमेज होने की वजह बनती है. इससे अल्सर हो सकता है और आगे चलकर गंभीर दिक्कत हो सकती है. इसीलिए समय रहते वेरिकोज वेन्स के लक्षणों को पहचानना जरूरी होता है.

विज्ञापन

पहला लक्षण – अगर लंबे समय तक खड़े रहने के बाद पैरों में दर्द होना सामान्य नहीं है. अगर पैरों में दर्द, थकान और कमजोरी महसूस होती है तो यह वेरिकोज वेन्स का संकेत (Varicose Veins Signs) हो सकता है.

विज्ञापन

दूसरा लक्षण – पैरों पर नसें बाहर निकलती सी प्रतीत होती हैं और फूली हुई दिखती हैं. यह कोस्मेटिक नहीं है बल्कि वेरिकोज वेन्स का सबसे बड़ा लक्षण है.

तीसरा लक्षण – पैरों का भारी महसूस होना और पैरों में दर्द होना वेरिकोज वेन्स के कारण हो सकता है.

विज्ञापन

चौथा लक्षण – पैरों की त्वचा गहरी होने लगती है और खासतौर से एंकल्स के पास खुजली महसूस होने लगती है. क्रोनिक वेन्स दिक्कतों में ऐसा होता है. अगर आपको पैरों की स्किन पर इरिटेशन होने लगी है तो इसे इग्नोर करने की गलती ना करें.

पांचवा लक्षण – पैरों पर अक्सर ही सूजन (Legs Swelling) हो जाना या कभी सूजन होना और फिर ना होना वेरिकोज वेन्स के चलते हो सकता है. वेरिकोज वेन्स की दिक्कत में खासतौर से गर्म मौसम में ज्यादा देर बैठने या खड़े हो जाने के बाद सूजन होना वेरिकोज वेन्स का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ