हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Fact Check: वायरल वीडियो में दिखा शख्स निकला साधु, पुलिस के सामने खुद बताई असलियत

Uttarakhand News: पुलिस के ट्वीट के साथ उस शख्स का माफी मांगते हुए एक वीडियो है। इसमें वह कह रहा है कि एक व्यक्ति ने मुझे खिला पिलाकर जैसे-जैसे वह कह रहा है वैसे-वैसे बोलने को कहा।

विज्ञापन
फोटो-@uttarakhandcops

Uttarakhand Viral Video: उत्तराखंड में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसे लेकर सनसनी मच गई थी और काफी लोग नाराज थे। लगभग 2 मिनट के इस वीडियो में एक शख्स हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करता हुआ दिखाई दे रहा था। इसमें वह हिंदू ब्राम्हणों की तुलना कुत्तों से करता दिखाई दे रहा है। वह खुद को जावेद हुसैन बता रहा है। अब फैक्ट चेक में इसकी सच्चाई सामने आई है।

उत्तराखंड पुलिस ने क्या कहा

इस वीडियो को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने भी ट्वीट किया है। 25 अक्टूबर को किए गए इस पोस्ट में पुलिस ने कहा है कि ट्विटर पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर हरिद्वार पुलिस ने जांच में पाया कि कथित साधु को एक व्यक्ति द्वारा नशीला पदार्थ देकर उनसे हिन्दू समुदाय के विरुद्ध अपशब्द बुलवाकर वीडियो प्रसारित किया। कथित साधु के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें-क्यों बेटे को बेचने के लिए मजबूर हुआ पिता? पार्क के सामने सेल का बोर्ड लगाकर बैठ गया

अब क्या कहा है शख्स ने

पुलिस के इस ट्वीट के साथ उस शख्स का माफी मांगते हुए एक वीडियो भी है। इसमें वह कह रहा है कि मेरा नाम दिलीप बघेल है। मैं आगरा का रहने वाला हूं। मुझे गंगाघाट पर रात के समय एक व्यक्ति मिला था। उसने मुझे खिला पिलाकर जैसे-जैसे वह कह रहा है वैसे-वैसे बोलने को कहा। मेरा असली नाम दिलीप बघेल है।

https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1717056598433222903

वीडियो में एक और शख्स की आवाज

इस वायरल वीडियो में एक और शख्स की आवाज है जो इसका विरोध करते हुए खुद को हिंदू बता रहा है। वीडियो में एक अन्य व्यक्ति की आवाज भी है जो खुद को हिंदू बताकर इसका विरोध कर रहा है। वहीं कई लोग इस वीडियो को लेकर आपत्ति प्रकट कर रहे थे और कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें-Madhya Pradesh में निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे ‘योगी’, भगवाधारी ने नामांकन भरा, तस्वीरें देख चकराए विरोधी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें