Swati Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Father Put Sale Board To Sell Son After Troubled By Moneylenders: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से कर्जदारों से परेशान होकर पिता ने अपने बेटे को बेचने का मामला सामने आया है। मामला अलीगढ़ के महुआखेड़ा क्षेत्र का है, जहां एक टिर्री चालक का परिवार इस कदर दबंग सूदखोरों से परेशान है कि पिता मासूम बेटे की सेल लगाकर बैठ गया। टिर्री चालक अपनी पत्नी व बेटी के साथ गांधीपार्क बस स्टैंड पार्क के सामने अपने बेटे को बेचने के लिए सेल का बोर्ड लगाकर बैठ गया। बृहस्पतिवार शाम उसे देख जब वहां लोगों की भीड़ लगी और समझाने लगे तो उसने अपना दर्द बयां किया।
करीब शाम चार बजे टिर्री चालक राजकुमार अपनी पत्नी व बेटी के साथ गांधीपार्क बस स्टैंड पार्क के सामने अपने बेटे को बेचने के लिए सेल का बोर्ड लगाकर बैठ गया, चालक को इस तरह से बैठा देख पार्क के आसपास लोगों की भीड़ जमा होने लगी, लोगों ने राजकुमार से वजह पूछी तो उसने बताया कि कुछ समय पहले प्रापर्टी खरीदने के लिए कुछ लोगों से रुपये उधार लिए थे। बाद में इन लोगों ने कर्जदार बनाकर उसके एक प्लाट के कागजात रखवा लिए और उस पर ऋण बैंक से ले लिया। अब उससे लगातार पचास हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। रुपए न देने की वजह से कर्जदारों ने उसकी टिर्री कब्जा करके रख ली। और कर्जदार अधिकतर घर आकर उसकी नाबालिग बेटियों व पत्नी से अभद्रता करते है।
देवी नगला इलाके के रहने वाले कर्जदार राजकुमार पर दबाव बना रहे हैं। कर्जदारों से परेशान राजकुमार ने बताया कि उसके पास परिवार की आजीविका चलाने के लिए टिर्री एक मात्र साधन था, वह भी उससे छीन लिया। इस पर उसने परिवार के साथ बेटा बेचने का यह फैसला लिया। वह पत्नी, बेटी व बेटे के साथ गांधीपार्क पर आकर बैठ गया। सेल बोर्ड लगाकर बेटे की कीमत छह से आठ लाख रुपये लगाई।
राहगीरों ने मामलें की सूचना पुलिस को दी। बाद में देर शाम पुलिस घटनास्थल पर पंहुची। और परिवार को गांधीपार्क पुलिस अपने साथ ले गई और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की तैयारी में थी। पुलिस का कहना है कि परिवार से पूछताछ की जा रही है। रिक्शा चालक ने बताया कि थाना पुलिस ने कर्जदारों के खिलाफ कोई सुनवाई नहीं की। अब बेटे को बेचने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।