Fact Check Viral Video: चुनावी मौसम में फेक वीडियोज की बहार आई हुई है। तरह-तरह के एडिटेड वीडियो पार्टियों को फायदा और नुकसान पहुंचाने के मकसद से सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस समर्थक राजनीतिक बढ़त हासिल करने के लिए गलत सूचनाएं शेयर कर रहे हैं। इन गलत सूचनाओं से भ्रम की स्थिति बनती है। बिना इसकी सत्यता जाने लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान पूरा हुआ। यहां भी कई ऐसे फेक वीडियो वायरल हुए। वीडियो अमिताभ बच्चन के फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का बताकर वायरल किया जा रहा था।
जब इसका फैक्ट चेक किया गया तो इसकी असली सच्चाई सामने आई। पाया गया कि यह नकली वीडियो है। फेक वीडियो में अमिताभ एक प्रतिभागी से मंत्री के बारे में प्रश्न पूछ रहे हैं जो फर्जी वादे करने के लिए जाने जाते हैं। ऑप्शन में बीजेपी के कई मुख्यमंत्रियों के नाम थे। दिखाया गया है कि प्रतियोगी इस सवाल का जवाब शिवराज सिंह चौहान को बताता है और नगद पुरस्कार जीत जाता है।
ये भी पढ़ें-सप्ताह में सिर्फ 3 दिन करना होगा काम, AI को लेकर बिल गेट्स ने दिया गजब का सुझाव
एक और वीडियो हुआ था वायरल
एक और वीडियो में अमिताभ बच्चन सवाल पूछते हुए दिखाए गए हैं कि 2008 में बनी एमपी की कांग्रेस सरकार ने कितने किसानों का कर्ज माफ किया था? प्रतिभागी 27 लाख वाला ऑप्शन सलेक्ट करके इनाम जीत जाता है। इसके बाद अमिताभ कह रहे हैं कि 15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। बीजेपी की शिवराज सरकार ने सत्ता में आते ही कर्जमाफी बंद कर दी। एक फेसबुक यूजर ने इसपर लिखा था कि केबीसी में गूंजा कमलनाथ सरकार की कर्जमाफी का मुद्दा।
बनाया गया हेरफेर करके
केबीसी के एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके इसे बनाया गया था। इस वायरल वीडियो को देखकर आपको ऐसा लग सकता है कि इसमें कांग्रेस नेता कमलनाथ को सीएम शिवराज सिंह चौहान पर बढ़त बनाने के मकसद से तैयार किया गया था। कई पार्टी समर्थकों ने इसे शेयर किया है। इसमें अमिताभ बच्चन को एक प्रतिभागी से सवाल पूछते हुए फर्जी तरीके से दिखाया गया है। फैक्ट चेक में खुलासा हुआ है कि इस वीडियो क्लिप को हेरफेर करके बनाया गया है और इसमें पूछे गए प्रश्न केबीसी में कभी पूछे ही नहीं गए।
पहले भी वायरल हुआ था फेक वीडियो
बता दें कि इससे पहले बीजेपी की शिवराज सिंह चौहान सरकर की लाडली बहना योजना को रद्द करने का दावा करने वाला कमलनाथ का एक छेड़छाड़ किया गया वीडियो वायरल किया गया था। फैक्ट चेक में सामने आया कि शो में अमिताभ ने शिवराज, कमलनाथ और कर्जमाफी का जिक्र ही नहीं किया था।
ये भी पढ़ें-Fact Check: क्या सच में विश्व कप फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ? सामने आ गई सच्चाई
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
269 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
313 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
533 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
680 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
740 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
943 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
984 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
989 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
993 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
997 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines