Israel Iran Row: ईरान ने मंगलवार रात को इजराइल पर बड़ा रॉकेट हमला किया। दावा किया गया था कि करीब 180 मिसाइलें दागी गईं। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक ईरान समर्थक ने एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू कथित तौर पर भागते दिखे थे। दावा किया गया था कि वीडियो बंकर का है। ईरान के हाइपरसोनिक मिसाइल हमले से बचने के लिए वे भाग रहे हैं। जैसे ही मिसाइलें इजराइल के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गईं, पूरे देश में सायरन बजने लगे। जिसके बाद हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए। ईरान समर्थक ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि ईरान की प्रतिक्रिया के बाद इजराइल के पीएम बंकर में भागते दिखे।
Iran-Israel War: ईरान ने इजराइल पर किया हमला, बाइडेन ने अमेरिकी सेना को दिया ये आदेश
इस साल इजराइल पर दूसरी बार ईरान ने सीधा मिसाइल हमला किया है। इजराइल ने दावा किया था कि हमले को उसने नाकाम कर दिया। जबकि ईरान ने दावा किया था कि उसकी सभी मिसाइलें सटीक जगह गिरी हैं। जिसमें इजराइल को काफी नुकसान पहुंचा है। ईरान ने दावा किया था कि हमला उन सैन्य अभियानों का जवाब था, जिसमें वरिष्ठ हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह और हमास नेता इस्माइल हनीयेह की हाल ही में हत्या कर दी गई थी। इसका बदला लेने के लिए ही अटैक किया गया।
इजराइल कैसे देगा हमले का जवाब?
ईरान समर्थक ने भले ही वीडियो जारी कर नेतन्याहू के बंकर में भागने का दावा किया है। लेकिन असल में ये वीडियो करीब तीन साल पुराना है। हालांकि वीडियो नेतन्याहू का ही है। नेतन्याहू जब संसद जा रहे थे, तब रिकॉर्ड किया गया था। फेसबुक पर इसी वीडियो को 2021 में भी साझा किया गया था। अब फिर से वीडियो को अपलोड किया गया है। इजराइली अधिकारियों का कहना है कि अगर ईरान इजरायल के साथ पूर्ण पैमाने पर युद्ध शुरू करने की सोच रहा है तो यह उसकी सबसे बड़ी गलती होगी। इजराइल हमले का जवाब रणनीति से देगा, न कि जंग छेड़कर। वहीं, ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया था कि इजराइल की उन्नत मिसाइल रोधक प्रणाली के बावजूद उसकी 90 फीसदी मिसाइलें टारगेट हिट करने में कामयाब रहीं।
ये भी पढ़ेंः ईरान ने इजरायल पर दागीं 200 से ज्यादा मिसाइलें, पढ़िए 10 बड़े अपडेट्स
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
280 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
325 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
544 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
691 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
954 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
995 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1001 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1004 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1008 days agoFact Check: 'ओबीसी वाले ऐसी-तैसी कराएं', सामने आया बाबा रामदेव के वायरल वीडियो का पूरा सच
1013 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines