Iran-Israel War : ईरान ने इजराइल में 100 से ज्यादा मिसाइलें दाग मचाई तबाही, बाइडेन ने अमेरिकी सेना को दिया ये आदेश

Iran-Israel War : ईरान ने इजराइल पर बड़ा हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने दर्जनों मिसाइलें इजरायल पर दागी हैं।

Iran Attack Isreal

Iran-Israel War : ईरान ने इजराइल पर बड़ा हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने दर्जनों मिसाइलें इजराइल पर दागी हैं। इस हमले के बाद पूरे देश में हवाई हमले के सायरन बजने लगे और इजरायली लोग शरण लेने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि ईरान ने इजराइल पर 100 से अधिक मिसाइलें दागी हैं।

इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। हमारी सेना को हमारे हवाई क्षेत्र में और कोई खतरा नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि अब वह बाहर निकल सकते हैं।

अमेरिका ने दी चेतावनी

तेल अवीव में से सामने आए एक वीडियो में आसमान में दो चमकती हुई दिखाई दीं। जैसे ही रॉकेट आसमान में दिखाई दिए, इजराइल के रक्षा उपकरणों को एक्टिव कर दिया गया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने कड़ी चेतावनी दी है, जिसने स्थिति के और बिगड़ने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी सेना को ईरानी हमलों के खिलाफ इजराइल की रक्षा में सहायता करने और इजराइल को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को मार गिराने का निर्देश दिया है।

इजराइल के विदेश मंत्रालय के अधिकारी का बयान

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “कुछ समय पहले ईरान से इजराइल की ओर मिसाइलें दागी गईं। इजराइलियों को सतर्क रहने और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का ठीक से पालन करने का निर्देश दिया गया है।”


वहीं अमेरिका ने ईरान द्वारा हमला किए जाने से कुछ समय पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था।अमेरिका ने कहा था कि ईरान इजराइल पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। इस अलर्ट के कुछ देर बाद ही इजराइल पर हमला हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ