Israel Hamas Conflict: इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध के दौरान सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल किए जा रहे हैं जो पुराने हैं। आम लोग इसे सही मानकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई पुराने वीडियोज को अभी चल रहे युद्ध के दौरान का बताकर वायरल किए जानें की खबरें हैं। गाजा के सैकड़ो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो एक पिता और उसकी बेटी का है। इसमें एक पिता अपनी बेटी को बमबारी के दौरान हंसना सिखा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो फिलिस्तीन का है। झूठे दावों के साथ इसे इजराइल-हमास युद्ध से जोड़कर वायरल किया जा रहा है, जबकि वास्तव में यह सीरिया का है। यह फरवरी 2020 का है।
इस वीडियो में अब्दुल्लाह मोहम्मद नाम का एक शख्स बमबारी के बीच अपने तरीके से अपनी बेटी को खुशी देने की कोशिश कर रहा है। इसमें पिता हर बार बमबारी की आवाज सुनकर अपनी बेटी को हंसना सिखा रहा है। यह वीडियो क्लिप शेयर करने वालों का दावा है कि यह गाजा का है और यह फिलिस्तीनी पिता ने अपनी बेटी को हर बार इजरायली हवाई हमले की आवाज सुनकर हंसना सिखा रहा है।
ये भी पढ़ें-Israel Hamas War: क्या विश्वयुद्ध में बदल जाएगी इजराइल-हमास की जंग? इस वजह से होगी भयंकर तबाही!
पाया गया गलत
फैक्ट चेक में पाया गया है कि यह वीडियो 2020 का है। यह सीरियाई पिता-बेटी की जोड़ी का पुराना वीडियो है। इससे जुड़ी हुई फरवरी 2020 की कई मीडिया रिपोर्ट्स मिली हैं। इनमें पाया गया कि इसमें अब्दुल्ला मोहम्मद और उनकी बेटी सलवा को सीरिया में गोलाबारी की आवाज पर हंसते हुए दिखाया गया है।
कब बंद होगा युद्ध?
बता दें कि इजराइल-हमास के बीच युद्ध 7 अक्टूबर से लगातार जारी है। 21 दिन से जारी युद्ध में अभी तक करीब 8 हजार लोग मारे जा चुके हैं। युद्ध कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। इजराइल गाजा में लगातार बमबारी करके हमास के ठिकानों को नष्ट कर रहा है। गाजा के आम लोगों को इस वजह से काफी तकलीफें झेलनी पड़ रहीं हैं। वहां भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा हो गईं हैं। गाजा में हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कहा नहीं जा सकता कि यह खूनी संघर्ष कब बंद होगा।
ये भी पढ़ें-‘दुल्हन’ बनीं नजर आईं Pawri Girl दानानीर मोबीन, निकाह की खूबसूरत तस्वीरें वायरल
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
281 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
326 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
546 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
693 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
753 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
955 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
997 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1002 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1006 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1010 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines